पुलिस ने बकरियों को मार डाला! पकड़कर कमरे में किया बंद, छोड़ने के लिए मांग रहे थे रिश्वत; भूख-प्यास से मर गईं

मध्य प्रदेश के रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौसर में पुलिस की कार्रवाई के बाद कमरे में बंद करीब सौ से अधिक बकरा-बकरियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए और पुलिस पर घूस लेने का आरोप लगाया है. वहीं इस घटना पर पुलिस ने कहा कि जानवरों को कार्रवाई के बाद एक बाड़े में रखा गया था. जिनमें से कुछ की मौत हो गई. जानवरों का पोस्टमार्टम कराकर मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

पूरे मामले को लेकर व्यापारियों ने कहा कि चोरहटा पुलिस ने अटरिया बाईपास पर ट्रक पकड़ा था. जिसमें करीब 315 बकरा और बकरियां लोड थी जिन्हें चोरहटा थाने ले जाया गया. इसके बाद अवैध तरीके से बकरियों को ले जाने को लेकर कार्रवाई की गई. मना करने के बावजूद रौसर गांव के दो कमरों में बकरा और बकरियों को बंद कर दिया गया. लापरवाही पूर्वक जानवरों को बंद कर दिया गया था. व्यापारियों ने बताया कि आज सुबह जब वह मौके पर पहुंचे तो उनके करीब 150 से ज्यादा बकरा और बकरियों की मौत हो चुकी थी. इस घटना का आरोप व्यापारियों ने चोरहटा थाना पुलिस पर लगाया है.

पुलिस पर लगा रिश्वत लेने का आरोप

व्यापारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थाने में उनसे बीस हजार नगद जबकि बीस हजार फोन पे पर लिए गए थे. जिसकी जानकारी व्यापारियों ने दी है. वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि 24 मार्च की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि जानवरों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है. उनके साथ क्रूरता हो रही है. जिसके बाद चोरहटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक में लोड 315 बकरे और बकरियों को जब्त कर पशु क्रूरता सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सौ से अधिक बकरियों की मौत पर भड़के व्यापारी

वहीं जानवरों को जब्त कर देखरेख के लिए किसी तीसरे व्यक्ति के सुपुर्द कर दिया था जो बाड़े में बंद थीं. जिनमें से सौ से ज्यादा जानवरों की मौत हो गई, पुलिस मृत जानवरों का पोस्टमार्टम कराकर मौत की वजह जानने का प्रयास कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |