चतुर्थ चरण में निष्पादन से शेष रही मदिरा दुकानों के लिए ऑक्शन की प्रक्रिया 25 मार्च से

शाजापुर
—–
जिले में वर्ष 2025-26 के लिए अर्थात 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि के लिए निष्पादन के चतुर्थ चरण से शेष रही 05 एकल समूहों में 16 कंपोजिट मदिरा की फुटकर बिक्री दुकानों का ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम आक्शन) के निष्पादन के लिए प्रक्रिया 25 मार्च 2025 से प्रारंभ होगी।

जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निधि जैन ने बताया कि उक्त 05 एकल समूहों की 16 मदिरा दुकानों का निष्पादन वर्ष 2025-26 की अवधि के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य पर जिला निष्पादन समिति, शाजापुर द्वारा NIC के पोर्टल https://mptenders.gov.in पर ऑन लाईन प्राप्त ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम आक्शन) के माध्यम से किया जायेगा।

ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम आक्शन के लिए घोषित कार्यक्रम अनुसार- ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम आक्शन) के लिए ऑन लाईन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि 25 मार्च 2025 को प्रात: 10.00 बजे तक। इसी तरह 25 मार्च 2025 को प्रात: 10:30 बजे से ई-टेण्डर कम आक्शन प्रपत्र खोले जाएंगे। ई-टेण्डर कम आक्शन अंतर्गत प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि एवं समय 25 मार्च 2025 को दोपहर 01.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक (तत्पशचात 15 मिनिट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिए समयावधि में वृद्धि), ई-टेण्डर खोलने की तिथि एवं समय संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने अथवा 25 मार्च 2025 को सांय 05.00 बजे (जो भी बाद में हो) तथा जिला समिति द्वारा ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम आक्शन) के माध्यम से निराकरण किये जाने की तिथि एवं समय – ई-टेण्डर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक की जायेगी। निष्पादन स्थल कलेक्टोरेट शाजापुर में किया जायेगा। अपरिहार्य परिस्थितियों में उक्त कार्यक्रम की तिथियों में परिवर्तन का अधिकार आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश को रहेगा।

#MadhyaPradesh
#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |