Momos में डॉगी का सिर नहीं, इस जानवर का था मांस… जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, वायरल वीडियो से मची थी सनसनी

पंजाब के मोहाली से एक वीडियो पिछले दिनों खूब वायरल हुआ था. इसमें एक घर से जानवर का कटा सिर मिला था, जहां मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाए जाते थे. वीडियो फैला तो कई तरह की अफवाहें उड़ना शुरू हो गईं. माना गया कि यह मांस का टुकड़ा डॉगी का है. मांस के टुकड़े को जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है. पशुपालन विभाग के मुताबिक, यह डॉगी नहीं बल्कि बकरे का कटा सिर था.

दरअसल, जानवर के मांस की ऊपर की खाल निकली थी, जिस कारण यह पता नहीं लग पा रहा था कि यह डॉगी है या कोई और जानवर. मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के मुताबिक, किसी ने इस घर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद वहां जांच की गई. जांच के दौरान यह सामने आया कि घर में साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था. इसके अलावा, खाद्य सामग्री के कई नमूने लिए गए, जिनमें से एक संदिग्ध मांस का टुकड़ा भी था.

मांस के उस टुकड़े को वेटरनरी एक्सपर्ट्स के पास जांच के लिए भेजा गया. रिपोर्ट के अनुसार, यह टुकड़ा लगभग आधा किलो वजन का था और इसका आकार 10 इंच लंबा व 6 इंच चौड़ा था. जांच में स्पष्ट हुआ कि यह मांस बकरी का था, जिससे यह अफवाह गलत साबित हो गई कि घर में कुत्ते का मांस इस्तेमाल किया जा रहा था.

स्वच्छता नियमों का उल्लंघन

कोमल मित्तल ने बताया कि घर में साफ-सफाई की गंभीर अनियमितताएं देखी गईं. वहां मौजूद खाद्य सामग्री और अन्य सामान के नमूने लिए गए, जिनमें से कुछ को विस्तृत जांच के लिए भेजा गया. स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर ही कई वस्तुओं को नष्ट करवा दिया.

वीडियो वायरल के बाद खुलासा

यह मामला तब चर्चा में आया जब कुछ स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और मौके पर छापेमारी की. घर में खराब स्वच्छता और संदिग्ध मांस के नमूने मिलने के बाद प्रशासन ने उचित कदम उठाए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |