दमोह में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़, एएसआई को लगी गोली

दमोह।  मध्य प्रदेश के दमोह जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और आदतन अपराधी के बीच झड़प हो गई। जिसमें जबलपुर नाका पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई आनंद अहिरवाल के हाथ में गोली लगी है। पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। दमोह पुलिस अधीक्षक ने बताया कासिम कुरैशी कई मामलों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को उसके राजनगर में होने की सूचना मिली।

मुखबिर ने बताया था कि कासिम के पास हथियार भी है। पुलिस ने घेराबंदी सरेंडर करने की चेतावनी दी। लेकिन कासिम ने एक के बाद एक दो फायर किए। एक गोली एएसआई अहिरवाल के हाथ में लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई आनद आहरवाल का जबलपुर मेडिकल कॉलेज और आरोपी कासिम को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कासिम कुरैशी पर 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गो-हत्या, विस्फोटक अधिनियम, लूट, डकैती और हत्या का प्रयास शामिल हैं। कासिम कोतवाली और देहात थाना के कुछ मामलों में फरार था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत के जिले में सफलतम 2 वर्ष पूर्ण, जिले वासियों ने किया पुष्प माला से स्वागत     |     भण्डेड़ी जल प्रदाय योजना के कॉन्ट्रेक्टर को ब्लैक लिस्टेड करने और उस पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश, कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास कार्यों और गेहूं उपार्जन के कार्य का निरीक्षण किया     |     नई पीढ़ी के शासकीय सेवकों को पुराने शासकीय सेवकों से सीखने की आवश्यकता है – कलेक्टर सुश्री बाफना     |     छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने किया विस्फोट, एक जवान घायल     |     खंडवा में भीषण आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक, फायर ब्रिगेड के समय पर नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश     |     फिल्मी स्टाइल में कार से आए बदमाश, प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ की मारपीट     |     सनी लियोनी की फिल्म की शूटिंग में पहुंचे मेकअप आर्टिस्ट मौत, बाथरुम में मिला शव     |     जिंदा सांप लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंच गई महिला पार्षद, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला     |     मऊगंज में सड़क हादसा, दो बाइक में टक्कर, एक की मौत     |     मुरैना में युवक को सांप ने काटा, परिजन युवक के साथ सांप को भी लेकर पहुंचे अस्पताल     |