गुरुग्राम: सोसाइटी के अंदर अफ्रीकी युवक ने उतार दिए सारे कपड़े, महिलाओं के सामने की ऐसी हरकत, हो गई धुनाई

हरियाणा के गुरुग्राम अफ्रीकी मूल के युवक ने सोसाइटी के अंदर कपड़े उताकर हुड़दंग मचाया. मामला खेड़कीदौला थाना क्षेत्र का है. यहां पिरामिड हाइट्स सोसाइटी में 18 मार्ट को अफ्रीकी युवक ने शराब के नशे में कपड़े उतारकर हंगामा किया. सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने मारपीट कर सोसाइटी में तोड़फोड़ की. इसके बाद नग्न हालत में ही महिलाओं के सामने जाकर अभद्रता करने लगा.

गुस्साए सोसाइटी के लोगों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर डाली. लोगों के सामने ही लेट कर उसने पेशाब तक कर दिया. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में युवक की पहचान कैमरून देश के रहने वाले थॉमस एलेक्स के रूप में हुई है.

वह नवंबर 2024 में अपने एक साथी के साथ एक साल के मेडिकल वीजा पर भारत आया था. एलेक्स सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रहता है. पुलिस ने कैमरून एम्बेसी को शिकायत भेज दी है. उधर, सोसाइटी के लोगों ने बताया कि रात को सोसाइटी में किराए पर रहने वाले 2 विदेशी नशे की हालत में आए थे. उन्होंने अपने सारे कपड़े उतार रखे थे और नग्न अवस्था में ही सोसाइटी में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक लिया. उन्होंने वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्डों की पिटाई की और उनके मोबाइल भी तोड़ दिए.

महिलाओं से भी की अभद्रता

इसके बाद वे सोसाइटी में प्रवेश कर गए और कॉमन एरिया में अश्लील हरकतें करने लगे. सोसाइटी की महिलाओं से अभद्रता की. जब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोका तो आरोपी उनसे भी अभद्रता करने लगे. हालांकि उनमें से एक व्यक्ति अपने कमरे में चला गया.

गालियां और धमकी तक दे दी

सोसाइटी के लोगों ने बताा- एलेक्स को जब हम ऐसा करने से रोक रहे थे तो वो हमें अश्लील गालियां देता रहा और सभी को जान से मारने की धमकी देता रहा. उसने धक्का-मुक्की करते हुए एक सुरक्षा कर्मचारी का मोबाइल भी तोड़ दिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |