लॉकडाउन को वास्तविक रूप से सफल बनाया पुलिस ने – मंत्री डॉ. मिश्रा

नवीन पुलिस थाना अरेरा हिल्स का शुभारंभ हुआ
—
शहीद कोरोना योद्धाओं के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र सौंपे
—
गृह मंत्री Dr. Narottam Mishra ने #IndependenceDay पर नवीन पुलिस थाना अरेरा हिल्स के शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन को सही रूप में सफल बनाने में पुलिस विभाग का सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि विपत्ति के समय में पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने कर्त्तव्य निर्वहन करते हुए शहादत भी दी है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कोरोना काल में शहीद होने वाले इंस्पेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार चंद्रवंशी की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी और इंस्पेक्टर श्री यशवंत पाल की सुपुत्री कु. फाल्गुनी पाल को उप निरीक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र सौंपे। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, संभागायुक्त श्री कवीन्द्र कियावत, डीआईजी श्री इरशाद वली और अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कोरोना संक्रमण काल में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में किये गये कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि वे मंशा, वाचा, कर्मणा से विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति साधुवाद और आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि नवीन पुलिस थाना अरेरा हिल्स के क्षेत्राधिकार में अति महत्वपूर्ण शासकीय संस्थानों के आने से उसकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। आशा करता हूँ कि वे पूर्ण मुस्तैदी और कर्त्तव्यनिष्ठा से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए जन-हित में उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन करेंगे।

नवीन पुलिस थाने का क्षेत्राधिकार और पुलिस बल की स्थापना

शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए एडीजी भोपाल जोन श्री उपेन्द्र जैन ने बताया कि नवीन पुलिस थाना क्षेत्र में राजभवन, विधानसभा, विधायक विश्राम गृह, मंत्रालय, वल्लभ भवन, सतपुड़ा- विंध्याचल, पुरानी विधानसभा, रोशनपुरा, मालवीय नगर, भीम नगर, ओम नगर और वल्लभनगर इत्यादि रहेंगे। उन्होंने बताया कि नवीन थाने में एक उपनिरीक्षक, तीन सहायक उपनिरीक्षक, 6 प्रधान आरक्षक तथा 14 आरक्षक के बल को स्वीकृति प्रदान की गई है। थाना प्रभारी के रूप में उप निरीक्षक श्री आर.के. सिंह की पद-स्थापना कर दी गई है।

अनुकम्पा नियुक्ति के लिये परिजनों ने किया आभार व्यक्त

श्रीमती सुषमा-देवेन्द्र कुमार चंद्रवंशी और कु. फाल्गुनी-यशवंत पाल ने गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना और परिवार पर आई इस विपत्ति के समय सरकार ने संवेदनशीलता से निर्णय लिया है, इससे समस्त कोरोना योद्धाओं को अपने कार्यों को और बेहतर ढंग से करने के जज्बे को मजबूती मिलेगी। सरकार के इस निर्णय से परिवार का संबंल बढ़ेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |