उमंग सिंघार के आरोपों पर गोविंद सिंह का पलटवार- सिंघार ने मेरा टेंडर लिया, हर जगह जाना ही पड़ेगा

भोपाल: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लोकायुक्त और ईओडब्लू कार्यालय जाने पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने उमंग सिंघार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उमंग सिंघार ने मेरा टेंडर लिया है। जब मेरा टेंडर लिया है तो उन्हें हर जगह जाना ही पड़ेगा। मैंने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को 20 करोड़ का मानहानि का नोटिस दिया है। उमंग सिंघार का चाल चरित्र चेहरा सब जानते हैं।

गोविंद सिंह राजपूत ने आरोप लगाते हुए कहा कि उमंग सिंगार ने मेरे लिए सुपारी ले रखी है। जिस नेता का चाल चरित्र ना हो उसके आरोप बेबुनियाद होते हैं। जिसकी कई पत्नियां हो एक पत्नी ने दूसरी पत्नी के हत्या के आरोप लगाए हो उसका क्या चरित्र?

गोविंद सिंह राजपूत ने आगे कहा कि उमंग सिंघार 2 करोड़ की डिफेंडर गाड़ी से घूमते हैं वो उन्हें किसने दी। उमंग सिंघार पर रेत माफिया, शराब माफिया जैसे भ्रष्टाचार के तमाम आरोप हैं। उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर भी ऐसे आरोप लगाए थे। पिछली बार कमलनाथ और दिग्विजय की मेहनत के चलते कांग्रेस की इतनी सीट आ भी गई थी। ऐसे नेता के रहते कांग्रेस अगली बार 7 से 8 सीटों पर सिमट जाएगी।

वहीं मंत्री गोविंद सिंह किस नेता ने उमंग सिंघार को टेंडर दिया है। इस सवाल के जवाब से बचते नजर आये। उन्होंने कहा पूरा मीडिया जानता है हर कोई जानता है कि मेरा टेंडर किसके द्वारा दिया गया है। गोविंद सिंह राजपूत उस आदमी का नाम बताने पर बचते नजर आये। बता दें कि कल सोमवार को नेता प्रतिपक्ष विधायक मंडल के साथ लोकायुक्त से मिले थे। उन्होंने मंत्री पर कई आरोप लगाए और दस्तावेज सौंपे थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नागपुर में कैसे भड़की हिंसा? 140 आपत्तिजनक पोस्ट की हुई पहचान, अब एक्शन में साइबर सेल     |     नागपुर में कैसे भड़की हिंसा? 140 आपत्तिजनक पोस्ट की हुई पहचान, अब एक्शन में साइबर सेल     |     ‘देवी ने तुम्हें वध करने भेजा है…’, साहिल को शिव और खुद को पार्वती कहती थी मुस्कान, सौरभ हत्याकांड की नई कहानी     |     रात के अंधेरे में दिल्ली के 3 मंदिरों को तोड़ने क्यों पहुंचे थे बुलडोजर? लोग अड़े तो मुख्यमंत्री से लेकर एलजी तक की उड़ गई नींद     |     कलेक्टर ने शाजापुर जिले के उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण     |     खजराना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मध्य प्रदेश में eKYC कराने पर ही मिलेगा बिजली उपभोक्ताओं को योजनाओं का लाभ… उपाय एप के जरिए भी कर सकते हैं यह काम     |     माताटीला डैम हादसा: 18 घंटे की तलाश के बाद मिले 6 शव… 12 साल के बच्चे ने चोटी पकड़ कर बचाई मां-चाची की जान     |     सांस्कृतिक उत्थान और प्रदेश के समग्र विकास को प्रतिबद्ध है मोहन सरकार- अनिल जैन कालूहेड़ा     |     प्रदेश की राजधानी भोपाल की प्रगति पर विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री मोहन यादव     |    

preload imagepreload image