Video देखे, शाजापुर में होली के अवसर पर पेंशनर्स ने हास्य मेव जयते कार्यक्रम मनाया

वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, मंनोरंजन, आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए लोक निर्माण विभाग का पुराना भवन उपलब्ध कराया जाएगा। — डा. रवि पांडे* ने कहा

शाजापुर / भारत के प्रधानमंत्री ने विकसित भारत निर्माण का जो संकल्प लिया है उसके लिए समाज में कर्तव्य और दायित्व के रूप में परिपक्व व अनुभवी वृद्वजनों की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। पेंशनर अपने जीवन को उत्साह और आनंदपूर्वक जिए तथा समाज के रूप में राष्ट्र निर्माण में भी योगदान दंे।
वीडियो देखे👇

यह बात पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से होली पर्व के अवसर पर आयोजित हास्य मेव जयते कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष डा. रवि पांडे ने कही। उन्होने कार्यक्रम में बडी संख्या में उपस्थित पेंशनर्स को आश्वासन दिया कि वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, मंनोरंजन, आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यक्रमों संबंधी गतिविधियों के संचालन के उदृेश्य से नगर के सोमवारिया बाजार स्थित लोक निर्माण विभाग के रिक्त भवन को उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र ही जिला प्रशासन से चर्चा कर आवश्यक पहल की जाएगी।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नवनीत दुबे ने सोशल मीडिया में प्रतिदिन पोस्ट करने वाले उनके काल्पनिक पात्र ईश्वरसिंह, सुरीली भाभी और नशीली भाभी के बारे में बताते हुए उपस्थित पेंशनर्स का मनोरंजन किया। कार्यक्रम को मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह गोहिल ने भी सम्बोधित किया।
हास्य और मनोरंजन स भरपूर उक्त कार्यक्रम में कविता पुणताम्बेकर ने फाग गीत, डीएस राय ने हास्य कविता, लक्ष्मी यादव व बलराम झांझोट एवं ओमप्रकाश आर्य ने होली गीत, अरविंद श्रीवास्तव ने हास्य छंद, राजेन्द्र सक्सेना ने मिमिक्री से श्रोताओ का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में पहचानो कौन के तहत जानवरो का मुखोटा लगाकर मंच पर उपस्थित पेंशनर धर्मराज सोनी, राजेन्द्र कारपेंटर, शंकरलाल शर्मा एवं रामचंद्र पारस के अभिनय को श्रोताओं ने काफी पंसद किया।
पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र रिणवा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के दोरान 42 पेंशनर्स को मंच पर आमंत्रित कर उनके जन्मदिवस के अवसर पर स्वागत किया। शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए शिवाजी सोनी तथा 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले कलेक्टोरेट के प्रभारी अधीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन मनोहरलाल राय एवं ओपी विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन एसोसिएशन के संरक्षक डा. जगदीश भावसार ने माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |