कोतवाली पुलिस को मिली सफलता दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार

शाजापुर

दिनांक 11.03.2025 को फरियादिया द्वारा आवेदन आरोपी आदर्श पिता लक्ष्मीनारायण सोनी निवासी मीरकला बाजार शाजापुर के विरूद्व जबरजस्ती दुष्कर्म करने संबंध में प्रस्तुत किया जिसपर से पुलिस थाना कोतवाली शाजापुर पर अप.क्र. 145/2025 धारा 69,351 (3) बी. एन. एस के अन्तर्गत कायम कर विवेचना मे लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत के निर्देशन मे दुष्कर्म के आरोपी की तलाश हेतु त्वरित टीम गठित की गई। श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग शाजापुर श्री जी. एस. चौहान के मार्गदर्शन मे कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली शाजापुर श्री संतोष वाघेला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये दुष्कर्म के आरोपी आदर्श सोनी पिता लक्ष्मीनारायण सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी मीरकला बाजार शाजापुर को दिनांक 11.03.2025 को सराफा बाजार शाजापुर से गिरफतार किया जाकर आज दिनांक 12.03.2025 को माननीय न्यायालय शाजापुर के समक्ष पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल दाखिल किया गया।

थाना कोतवाली के अप.क्र. 145/2025 धारा 69,351 (3) बी.एन.एस में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफतार करने में थाना प्रभारी कोतवाली श्री संतोष वाघेला, उनि. जया सुनेरी, आर. 304 दिनेश प्रजापति, आर. 392 धर्मेन्द्र चौहान का सराहनीय योगदान रहा ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा     |     यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत     |     दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम     |     राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त     |     पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |