टीम इंडिया की जीत पर आतिशबाजी कर जश्न मना रहा था युवक, बदमाशों ने चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भारतीय टीम की जीत पर आतिशबाजी कर जश्न बना रहे एक युवक की एमआईजी क्षेत्र में बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बीच बचाओ करने आई मृतक की मां भी घायल हो गई है, इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल यह पूरी घटना इन्दौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा  की है।

जहां भारतीय टीम की जीत पर कैटरिंग का काम करने वाला महेश पिता शंकर बामनिया आतिशबाजी कर रहा था। उसी दौरान सूरज, आशू उर्फ आशुतोष और राम से महेश का विवाद हो गया, जिसके बाद बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर हालत में महेश को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई बीच बचाओ में महेश की मां को भी चोट आई है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |