भारत को नहीं मिलेगी जीत अगर फाइनल में हुआ ऐसा, ICC का हैरान करने वाला नियम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. लगभग 8 साल के बाद इस टूर्नामेंट का अपना नया चैंपियन मिलेगा. खिताबी जंग में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम की नजर तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम करने पर रहेगी. वहीं, न्यूजीलैंड 25 साल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने उतरेगी. हर हाल में इस मुकाबला का नतीजा निकालने के लिए आईसीसी ने कई नियम बनाए हैं, लेकिन एक ऐसा नियम भी है जिससे भारतीय टीम को जीत नहीं मिलेगी.

ऐसा हुआ तो भारत को नहीं मिलेगी जीत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आईसीसी की कोशिश हर हाल में नतीजा निकालने पर रहेगी. ऐसे में आईसीसी ने फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा है. अगर मौसम या किसी और वजह से 9 तारीख को मुकाबला नहीं खेला जाता है या पूरा नहीं होता है तो रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा. फाइनल मैच के लिए 10 मार्च को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है. रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा जहां से रोका जाएगा. वहीं, 9 मार्च को एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो 10 मार्च को पूरा मुकाबला खेला जाएगा.

लेकिन दोनों ही दिन मैच नहीं खेला जाता है तो क्या होगा? बता दें, सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए भी आईसीसी ने रिजर्व डे रखे थे और नियम बनाया था कि मुकाबला रद्द होता है तो ग्रुप स्टेज की टॉप टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. मगर, फाइनल में ऐसा नहीं होगा. दोनों ही दिन मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो आईसीसी मुकाबले को रद्द कर देगी. यानी ना भारत मैच जीत पाएगा और ना ही न्यूजीलैंड. ऐसे में दोनों टीमों के बीच फी साझा की जाएगी.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरी टक्कर

बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये दूसरी टक्कर होगी. इससे पहले दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में भिड़ी थीं. तब टीम इंडिया ने 44 रनों से बाजी मारी थी. इस मैच में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला था. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में ये दोनों टीमें दूसरी बार फाइनल में टकराएंगी. इससे पहले 2002 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |