होली पर बदलेगा दिल्ली का मौसम, इस राज्य में 39 डिग्री पर पहुंचा पारा; पहाड़ों का क्या है हाल?

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत का मौसम एक बार फिर तेजी से करवट ले रहा है. अभी कुछ दिनों पहले तक दिल्ली-NCR में तेज ठंडी हवाएं चल रही थीं. अब हवाओं की रफ्तार कम हो गई है, जिसके चलते मौसम गर्म होने लगा है. दिल्ली में शनिवार के मुताबिक रविवार को तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज की जाएगी, जहां शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था. अब यहीं तापमान रविवार को बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसी के साथ न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, राजस्थान, तमिलनाडु के पश्चिमी तट, पुडुचेरी और कराईकल के कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तराखंड, सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. मध्य भारत, पूर्वी भारत, उत्तर-पश्चिम भारत, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तरी गुजरात राज्य के शेष हिस्सों में कई स्थानों पर तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है.

कुरनूल में दर्ज किया सबसे ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मध्य प्रदेश, गोवा, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी बिहार में कई स्थानों पर तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. वहीं, रविवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, शेष पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है. बीते 24 घंटों में देश में सबसे ज्यादा तापमान आंध्र प्रदेश के कुरनूल में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली में होली पर बारिश

9 से 14 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 14 मार्च के दौरान पंजाब में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इसके अलावा हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 13 और 14 मार्च को बारिश का अनुमान है. 10 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ गरज और बर्फबारी की संभावना है.

11 और 12 मार्च को चलेगी हवाएं

10 और 11 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश हो सकती है. 11 और 12 मार्च को दिल्ली सहित भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |