दोस्ती की आड़ में धोखा, पति के दोस्त ने धमकी देकर जबरन बनाए संबंध, महिला हुई गर्भवती

डबरा। भितरवार थाना क्षेत्र के मोहनगढ़ गांव से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध बनाए और जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पति रोजगार के सिलसिले में दीवाली के बाद हरियाणा चला गया था। उसके बाद आरोपी जो पति का पुराना दोस्त है, महिला के घर आता-जाता रहा। दिनांक 9 दिसंबर 2024 की रात करीब 1 बजे वह महिला के घर घुस आया, जब वह घर पर अकेली थी।

आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया, तो उसे जान से मार देगा। महिला ने बताया कि आरोपी ने अगले चार महीनों तक अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।

 जब उसके पति 12 अप्रैल 2025 को वापस लौटे, तो उसने पूरी आपबीती बताई। बदनामी के डर से दंपति ने तत्काल रिपोर्ट नहीं की, लेकिन अब साहस जुटाकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। भितरवार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |