बेरछा में तीन दिवसीय लोकोत्सव का समापन


—
शाजापुर जिले के ग्राम बेरछा में आयोजित हुएतीन दिवसीय राज्य स्तरीय लोकोत्सव समारोह का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापनहुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुएजिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर एंव सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव ने मॉसरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण किया। इस मौके पर श्रीराधेश्याम गुर्जर, ग्राम बेरछा की सरपंच श्रीमती अनिता नाहर, श्री जेपी नाहर, श्रीजुगल नाहर, श्री रामप्रसाद चौधरी, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश नागर, डॉ. सुरेशसोनी, श्री संदीप पटेल, श्री संदीप पटेल, श्री अशोक पटेल, श्री प्रताप सोलंकी सहितआसपास क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस मौके पर श्री राधेश्याम गुर्जरएवं जिला पंचायत सीईओ ने संबोधित भी किया। साथ ही जिला पंचायत सीईओ ने उपस्थित जनोंको नशामुक्ति की शपथ दिलाई। समापन अवसर पर लोकोत्सव में शामिल प्रदेश के विभिन्नदलों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शासकीय कलापथक दल द्वारासरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं नशामुक्ति के गीत प्रस्तुत किये। इन्दौर के लोककलांसांस्कृतिक संस्थान “मालवा कीमयूरी”, मण्डला के आदिवासीजनजातीय नृत्य दल द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री अरूण अपेक्षित, श्री विनोदमिश्रा, श्री ओपी विजयवर्गीय एवं श्री जुगल नाहर ने किया।

CM Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |     दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर लापरवाही का आरोप     |     पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |