राजस्व न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का त्वरित अमल कराएं- कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये

शाजापुर।।
राजस्व न्यायालयों द्वारा पारित नामांतरण, बटवारा के आदेशों का राजस्व अधिकारी त्वरित अमल कराना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज आदेश अनुपालन निगरानी की समीक्षा करते हुए कहा कि अनुविभागीय अधिकारी माह में एक बार अपने अधिनस्थ राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करें और देखें कि न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का अमल किया जा रहा है या नहीं। राजस्व अधिकारी, आदेशों के अमल की प्रति सप्ताह समीक्षा करें। जिन पटवारियों द्वारा आदेशों का अमल नहीं किया गया है, उनका दो-दो दिन का वेतन रोकें। वसूली कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि 15 मार्च तक लक्ष्य पूर्ति करें। इस अवसर पर कलेक्टर ने रास्ते के विवादों, सीमांकन एवं कब्जे के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने एवं कृषक कल्याण योजना के प्रकरणों का आगामी दो माह में निपटारा करने के निर्देश दिये।

इस मौके पर कलेक्टर ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आरओआर लिंकिंग, ई-केवायसी, भूमि मार्गेज, अभिलेख शुद्धिकरण, वेब जीआईएस मॉडयूल, व्यपवर्तन, सीएम हेल्पलाइन, लोकसेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत समयसीमा से बाहर हुए आवेदन, न्यायालयो में लंबित प्रकरणों, कृषि रकबे से चरनोई का आंकलन, भू-अर्जन, गिरदावरी सत्यापन के कार्य की भी विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी समय में आयोजित होने वाले मेले एवं त्यौहारों को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करें।

इस अवसर पर राजस्व अधिकारियों को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित द्वारा क्रिस्प योजना के तहत राशि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले व गुलाना श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे एवं सुश्री अंकिता पाटकर सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारगण उपस्थित थे।


Department Of Revenue, Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |