इंदौर में सुरक्षा गार्ड ने सेल्समैन को मारी गोली, इस बात को लेकर था नाराज

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में ज्वेलरी शोरूम के गार्ड ने एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिस में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है , मौके पर पहुंची पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेकर बंदूक भी जब्त कर ली है। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सपना संगीता रोड़ स्थित तनिष्क शोरूम का है। जहां प्रमोद पांडे ने शोरम में सेल्समेन का काम करने वाले संजय पर फायर कर दिया था।

जिस में संजय घायल हो गया प्रमोद और संजय का झगड़ा हुआ था। प्रमोद ड्यूटी के दौरान सो रहा था, तभी संजय ने सोते हुए गार्ड का फोटो ऑफिस के ग्रुप पर डाल दिया। जिस से प्रमोद नाराज हो गया था। इस पूरे मामले में एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया की प्रमोद 6 साल से वहीं काम कर रहा है।

रात में गार्ड सो गया था। जिसके बाद संजय ने फोटो खींचकर ग्रुप पर डाल दिया था। जिससे वह नाराज हो गया और गोली मार दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गार्ड को पकड़ लिया है और बंदूक भी जब्त कर ली है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |