शासकीय सेवकों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन शाजापुर द्वारा आज शाजापुर के गाँधी हॉल में जिले के शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियो के लिए कबड्‌डी खेल की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री रविन्द्र हार्डिया ने बताया कि मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कबड्‌डी मैदान की पूजा की गई एवं प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया और मैच प्रारंभ किया।

कबड्‌डी खेल प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल विभाग की टीम ने द्वितीय स्थान एवं महाविद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

श्री हार्डिया ने बताया कि 01 मार्च 2025 से शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियो की टेनिस बॉल क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिता का महासंग्राम प्रात: 8:00 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में समस्त विभाग से कुल 14 टीमे भागीदारी करेंगी।

Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#sports
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

US के आदेश के बाद हुआ सीजफायर… BJP विधायक का बड़ा बयान     |     ‘दर्द से चिल्ला रहा था पोता, उल्टियां कर रहा था…’ दादा को बताया-चूहा मारने वाली गोली खाई, मौत     |     इंदौर में दोहराई गई फिल्म दृश्यम वाली कहानी, युवक ने दोस्त की कैसे की हत्या?     |     कुएं में गिरे 75 साल के बुजुर्ग, 10 घंटे तक अंदर ही रहे; SDERF ने सुरक्षित निकाला     |     भोपाल: जहर खिलाया, 2 दिन कंटेनर में बंद रखा, फिर जला दिया शव… पिता से बदला लेने के लिए महिला ने मासूम की कर दी हत्या     |     पाकिस्तानी सेना के पक्ष में शेयर किया Video, 4 दिन बाद ही महिला टीचर पर हो गई ये कार्रवाई     |     चूल्हे पर टेस्टी चाय कैसे बनाएं? बाबा बागेश्वर से सीखिए नायाब तरीका     |     व्यापम घोटाले में 11 दोषी करार, CBI की विशेष अदालत ने 3 साल की कैद और 16 हजार का लगाया जुर्माना     |     सिगरेट उधार नहीं दी तो आपे से बाहर हुआ दबंग, पनवाड़ी की दुकान पर चला दीं 15 गोलियां फिर…     |     हाथों में तख्ती ली, फिर कर दी ये मांग… लव जिहाद के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा     |