उत्कृष्ट विद्यालय में 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ मनाया विज्ञान दिवस

शाजापुर
—-
जीवन में प्रतिदिन और प्रति क्षण प्रयोग होने वाले विज्ञान के महत्व को समझाने और बच्चों में वैज्ञानिक जागरूकता और सूझबूझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश विज्ञान एव प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में 22 फरवरी से 28 फरवरी 2025 राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह का आयोजन किया गया।

इसी श्रृंखला में राष्ट्रीय विज्ञान के मुख्य विषय “विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना” पर ऑनलाईन वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमे अतिथि विद्वान के रूप शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वेंकट क्रमांक 1 सतना के विद्वान श्री रामानुज पाठक ने जीवन में विज्ञान की आवश्यकता और देश के प्रमुख वैज्ञानिकों के कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सभी युवाओं से आह्वान किया कि वह सन 2047 के भारत के निर्माण के लिए विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार को महत्व देकर भारत का कीर्तिमान पूरे विश्व में स्थापित करने का संकल्प ले। विज्ञान सप्ताह अंतर्गत बच्चो में वैज्ञानिक चेतना और रचनात्मकता को निखारने के लिए ऑनलाईन क्विज, विज्ञान रंगोली, विज्ञान चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विज्ञान सप्ताह के अंतिम चरण में समापन कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरुण शर्मा, विशिष्ठ अतिथि श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, श्रीमती राखी मुखर्जी तथा श्रीमती सुनीता राठौर थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य श्री प्रवीण कुमार मंडलोई ने की। इस समापन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीमती ज्योति रिनवा के निर्देशन में बच्चों द्वारा समाज में अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के उन्मूलन के लिए विज्ञान नाटिका प्रस्तुत की गई। इस नाटिका में तथाकथित तांत्रिक के रूप में लुटेरों द्वारा अपनाई जाने वाली ट्रिक को दिखाकर उनके पीछे छुपे वैज्ञानिक तथ्यों का स्पष्टीकरण दिया। इस नाटिका के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अरुण शर्मा ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर बताया कि आज विज्ञान के सम्बन्ध में सबसे बड़ा आश्चर्य यह है कि विज्ञान विषय है जो है ही प्रयोग कर के देखने के लिए वह आज केवल किताबो की सीमाओं में सिमट कर रह गया है, जिससे न केवल बच्चों की जिज्ञासा समाप्त होती जा रही है, बल्कि इस प्रकार का प्रयोग रहित विज्ञान बच्चों पर मानसिक बोझ बनता जा रहा है। कार्यक्रम समन्वयक श्री ओमप्रकाश पाटीदार ने बच्चों में बचपन से व्याप्त मिथकों जैसे पेंसिल के छिलकों से रबर बनना, लांघ जाने पर लंबाई रूक जाना, सिर टकराने पर दुबारा टकराना आदि जैसे अंधविश्वासो को दूर करने तर्क आधारित वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य श्री प्रवीण कुमार मंडलोई ने बच्चों को हमारे प्राचीन भारतीय वैज्ञानिकों और उनके द्वारा किए गए महान कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतवर्ष पहले नालंदा एवं तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय के माध्यम से विश्व में ज्ञान का केंद्र बना हुआ था। आज हम विज्ञान के क्षेत्र में चंद्रमा तक पहुंच चुके हैं, निश्चित रूप से यदि हमारे युवा संकल्प के साथ में विज्ञान में अपना करियर बनाएं तो सन 2047 में हम फिर से भारत को विश्व गुरु के पद पर आसीन कर भारत मां का खोया हुआ वैभव पुनः प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम का संचालन श्री ओमप्रकाश पाटीदार ने किया एवं उपस्थितों का आभार श्रीमती शीतल श्रीवास्तव ने माना। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सदस्य श्रीमती रेखा पुरोहित, रीता सचान, रेखा गहलोत, भारती चौहान, मीना शर्मा, कविता हाड़ा, ज्योति धाकड़, श्वेता चौहान, श्री बद्रीलाल नागर, श्री दिनेश मीना, श्री मो.जफर, श्री सुयश तोमर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Department of School Education, Madhya Pradesh

#राष्ट्रीय_विज्ञान_दिवस
#ScienceDay
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |