कलेक्‍टर ने किया ईव्‍हीएम वेयर हाउस का बाहरी मासिक निरीक्षण

गुना 28 फरवरी 2025

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा शु्क्रवार को कलेक्‍ट्रेट परिसर स्थित ईव्‍हीएम वेयर हाउस का बाहरी मासिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम सीसीटीव्‍ही कैमरे का मॉनिटर एवं अग्निशमन यंत्रों को देखा। निरीक्षण में सभी कैमरे चालू पाए गए। उन्होंने तालों की सील, फायर सिस्‍टम का बारीकी से अवलोकन किया। सभी नियत तिथि और नियमानुसार पाए गये।

निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने ईव्‍हीएम मशीनों के रखरखाब हेतु उपलब्‍ध कक्षों, सुरक्षा व्‍यवस्‍था, सीसीटीव्‍ही कैमरों के संचालन व्‍यवस्‍था के बारे में विस्‍तार से जानकारी ली। इस अवसर पर डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति जिया फातिमा, कोषालय अधिकारी श्री राकेश कुमार, इलेक्‍शन सुपरवाइजर श्री विजय माथुर उपस्थित रहे।
स.क्र. 143/293/02/2025 फोटो 2

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |