Instagram ने TikTok को पटखनी देने की करली तैयारी, लाने वाला है नया ऐप

इंस्टाग्राम पर नया रील्स ऐप आने वाला है. जिससे चीनी TikTok को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. अमेरिका में टिकटॉक पर खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में मेटा बाजी मारने की तैयारी में लग गया है. इंस्टाग्राम रील्स के लिए एक अलग ऐप मार्केट में उतार सकता है. जो केवल शॉर्ट वीडियोज के लिए ही होगा. फिलहाल इंस्टाग्राम के तरफ से ने ऐप को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन अगर ये ऐप आता है तो कैसे काम करेगा और इससे यूजर को क्या फायदा होगा. कैसे ये टिकटॉक को हरा पाएगा. ऐसे कई सवालों के जवाब आपको यहां पर मिल जाएंगे.

इंस्टाग्राम के दो अरब से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स

इंस्टाग्राम पर जब से रील्स आई हैं इसने टिकटॉक की कमी को पूरा कर दिया है. इंस्टाग्राम के दुनियाभर में दो अरब से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं. इनमें से कुछ इंस्टाग्राम पर केवल रील्स स्क्रॉल करने के लिए आते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में डेली 1.76 करोड़ घंटे रील्स स्क्रॉल करते हैं. बढ़ते यूज को देखते हुए प्लेटफॉर्म एक बड़ा कमद उठाने वाला है. कंपनी रील्स के लिए अलग ऐप लॉन्च कर सकती है.

हालांकि, मेटा ने इसे कंफर्म नहीं किया है. लेकिन प्लेटफॉर्म ये फैसला इसलिए भी ले सकता है क्योंकि अमेरिका में टिकटॉक का फ्यूचर काफी मुश्किल नजर आ रहा है.

इंस्टाग्राम पर आ सकता है एडिटिंग ऐप

जैसे टिकटॉक की कंपनी बाइटडांस का कैपकट वीडियो एडिटिंग ऐप है वैसे ही इंस्टाग्राम पर वीडियो एडिटिंग ऐप भी आ सकता है. बीते महीने में मेटा ने वीडियो एडिटिंग ऐप के लिए ऐलान भी किया था.

अगर इंस्टाग्राम का नया ऐप आता है और वीडियो एडिटिंग टूल्स ऐड हो जाते हैं तो ये यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. इससे प्लेटफॉर्म पर ही वीडियो एडिट करने के बाद डायरेक्ट पब्लिश भी कर सकेंगे. किसी थर्ड-पार्टी ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |