AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच पर बारिश का साया, अगर मैच रद्द हुआ तो कौन खेलेगा सेमीफाइनल? जानिए पूरा समीकरण

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप ए से सेमीफाइनल जाने वाली दो टीमों की सीट पहले ही पक्की हो चुकी है. लेकिन ग्रुप बी में अभी भी मामला फंसा हुआ है. इस ग्रुप में 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच टूर्नामेंट का बेहद अहम मुकाबला होने वाला है, क्योंकि इससे दोनों टीमों की किस्मत तय होनी है. एक तरफ अफगानिस्तान के पास ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचने का मौका है. वहीं कंगारू टीम भी इसे जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री करना चाहेगी. लेकिन लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर बारिश का साया है और रद्द होने की भी संभावना जताई जा रही है. अगर ऐसा हुआ तो कौन सी टीम सेमीफाइनल में खेलेगी? आइये जानते हैं पूरा समीकरण.

मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2 मैच खेल चुकी है. इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ उसे जीत मिली थी. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा मैच बारिश की वजह रद्द हो गया था. इस तरह कंगारू टीम 3 अंक हासिल कर चुकी है और पॉइंट्स टेबल में +0.475 के नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं बात करें अफगानिस्तान की तो उसे अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त मिली थी.

दूसरे मैच में अफगानी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. इस तरह उसके पास फिलहाल 2 अंक है और वो -0.990 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम पहले ही बाहर हो चुकी है और साउथ अफ्रीका की टीम 2 मैचों में 3 अंक और +2.140 के नेट रन रेट के साथ पहले नंबर पर है. यानि सेमीफाइनल में जाने के लिए अफगानिस्तान की टीम को हर हाल में जीतना जरूरी है. तभी वो 4 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से आगे निकल पाएगी.

लेकिन मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएंग. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, जबकि अफगानिस्तान 3 अंकों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. क्योंकि साउथ अफ्रीका की टीम अपना आखिरी मैच हार भी गई तो उसका अंक अफगानिस्तान के बराबर होगा. लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण उसे अगले राउंड में एंट्री मिल जाएगी.

मैच में बारिश की कितनी संभावना?

मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक लाहौर में बारिश होने की 71% संभावना है. हालांकि, खेल शुरू होने से ठीक पहले टॉस के समय यानि करीब 2 बजे महज 20% संभावना है कि बारिश होगी. अफगानिस्तान के फैंस दुआ करेंगे कि मैच के समय मौसम पूरी तरह साफ रहे. ताकि उनकी टीम के पास मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका रहे. बता दें अफगानी टीम के पास ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है. हालांकि, वो टी20 वर्ल्ड कप 2204 में उसे एक बार मात दे चुकी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |