नकली खाद, बीज एवं दवाई विक्रेताओं पर कार्रवाई निरंतर जारी रखे- कलेक्टर सुश्री बाफना ने खरीफ 2025 की तैयारी की समीक्षा

शाजापुर।।
नकली खाद, बीज एवं दवाई विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखे। कृषि विभाग खाद, बीज एवं दवाईयों के सेम्पल लेने का कार्य सतत करते रहे। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज खरीफ 2025 की तैयारी की समीक्षा के दौरान दिए।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि बीज प्रमाणीकरण विभाग प्रमाणीकरण का कार्य समयसीमा में पूरा कराए। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक कृषको को क्षेत्रानुसार कोन सी फसल उपयुक्त रहेगी, इसके बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करें। खरीफ 2025 में किसानों के लिए उर्वरको की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरको का भण्डारण रखे। विगत वर्षानुसार किसानों को उर्वरक प्रदान करने के लिए बुकिंग सिस्टम लागू रखे। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के कार्य की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि किसानों को जैविक खेती से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए। परियोजना संचालक आत्मा क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रचार प्रसार करें।

बैठक में खरीफ क्षेत्राच्छादन एवं उत्पादकता, बीज की मांग एवं उपलब्धता, संस्थावार बीज की उपलब्धता, बीज के नवीन किस्मों की उपलब्धता, उर्वरक विक्रय की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंकिता पाटकर, उप संचालक कृषि श्री केएस यादव, उद्यानिकी श्री मनीष चौहान व पशुचिकित्सा डॉ. प्रशांत महाडिक, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ. जीआर अम्बावतिया, उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, सीईओ सीसीबी श्री विशेष श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक आत्मा श्रीमती स्मृति व्यास, प्रबंधक विपणन श्रीमती जेनिफर खान, मत्स्य निरीक्षक श्री किशोर महाजन, सहायक बीज प्रमाणीकरण अधिकारी श्री पीएन सिलेरिया, बीज निगम प्रबंधक श्री जयराम मालवीय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

#MadhyaPradesh]
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |