बाल मृत्यु की वास्तविक रिपोर्टिंग करवाएं- कलेक्टर सुश्री बाफना ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

शाजापुर।।

जिले के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी उनके क्षेत्र में होने वाली बाल मृत्यु की वास्तविक सूचना आशा कार्यकर्ता या महिला एवं बाल विकास के मैदानी अमले से प्राप्त करें। आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करें, ताकि सही रिपोर्टिंग पर बाल मृत्यु रोकने की दिशा में आगे कार्य हो सके। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने टीकाकरण कार्य की समीक्षा में एमआर-1 एवं 02 तथा एफआईसी के टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की। सुन्दरसी खण्ड के ग्राम मेहन्दी में कम टीकाकरण होने पर कलेक्टर ने यहां पदस्थ एएनएम को नोटिस देने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने मातृत्व प्रसवपूर्व देखभाल कार्य की समीक्षा की। कलेक्टर ने नवजात शिशुओं को दूध पिलाने वाली माताओं की काउंसलिंग के लिए आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये। इस मौके पर बाल मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा भी की।

बैठक में कलेक्टर ने अधिक जोखिम वाली गर्भवती माताओं के लिए विशेष सावधानी बरतने एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने शाजापुर एवं शुजालपुर चिकित्सालय से मरीजों के रेफरल प्रकरणों की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने कहा कि शुजालपुर से ज्यादा प्रकरण रेफर हो रहे हैं, चिकित्सक यथासंभव उपचार संस्था में ही करें। कलेक्टर ने चिकित्सकों को निर्देश दिये कि गर्भवती माताओं की माह में एक बार एएनसी चेकअप करें।

इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सेम्पल कलेक्शन नियमित रूप से करें और पॉजिटिव प्रकरणों में मरीजों का उपचार शुरू करें। इस मौके पर राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन, अंधत्व निवारण, परिवार नियोजन, कृमि रोधक, असंचारी रोगो के उपचार, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम, निर्माणाधीन भवनों तथा रक्तदान शिविरों के आयोजन की समीक्षा भी की।
———
आमजन लिंग परीक्षण केन्द्रों की जानकारी दें
———
गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम) (पीसी एण्ड पीएनडीटी) अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कलेक्टर ने सभी चिकित्सकों से कहा कि जिले में किसी भी सोनोग्राफी केन्द्र पर यदि गर्भधारण में लिंग की पहचान का कार्य हो रहा हो तो तत्काल सूचित करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी सोनोग्राफी करने वाले केन्द्रों के संचालकों को सख्त निर्देश दें कि वे अपने केन्द्रों पर लिंग परीक्षण नहीं करें, अन्यथा उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। कलेक्टर ने आमजन से भी कहा कि यदि उनकी नजर में कहीं भी लिंग परीक्षण का कार्य हो रहा हो तो वे इसकी सूचना कलेक्टर को दें, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। इस बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती गायत्री विजयवर्गीय, श्री कन्हैयालाल छबलानी, डॉ. प्रशस्ती मेहता, डॉ. भावेश मोटवानी, डॉ. एसडी जायसवाल भी मौजूद थे।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, सीएमएचओ डॉ. अजय सालविया, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर व सुश्री अंकिता पाटकर, सिविल सर्जन डॉ. एमके जोशी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजपाल सिंह जादौन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ भुदेव मेहता, जिला क्षय अधिकारी डॉ. केपी सिंह, आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजकुमार पाटीदार, डॉ. मनोज पंचोली, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शैलेन्द्र सोनी, जिला मलेरिया अधिकारी श्री आरएस जाटव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री नीलम चौहान सहित सभी बीएमओ, बीपीएम एवं बीएएम व महिला एवं बाल विकास के पर्यवेक्षक भी उपस्थित थी।

CM Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |