रशियन डेलिगेशन काशी पहुंचा, युद्ध से अशांत यूरेशिया में शांति को लेकर किया रूद्र यज्ञ, बोले-‘हम युद्ध से तंग आ चुके हैं’

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रूस से 35 सदस्यीय एक विशेष दल पहुंचा है. यहां इन्होंने काशी के पंडितों के नेतृत्व में विधि-विधान से भव्य रूद्र यज्ञ किया. यज्ञ का मुख्य उद्देश्य युद्ध से प्रभावित यूरेशिया क्षेत्र और पूरी दुनिया में शांति का संचार करना है. यज्ञ के बाद डेलिगशन ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद आरती भी की.

35 सदस्यीय डेलिगेशन में शामिल एक सदस्य ने बताया किमहाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ जाकर संगम में डुबकी लगाने की उनकी योजना है. यह दल रूस के विभिन्न शहरों से आया है और काशी, अयोध्या, चित्रकूट और प्रयागराज के धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना और अनुष्ठान करने के लिए यात्रा पर है.

क्या बोलीं मास्को की फ्लोरेंटीना?

मास्को की फ्लोरेंटीना का कहना है, “हमने महादेव और अन्य सभी देवताओं को साक्षी मानकर रूद्र यज्ञ किया, ताकि यूरेशिया समेत पूरी दुनिया में शांति हो. हम युद्ध से तंग आ चुके हैं.” अस्सी घाट पर हुए इस यज्ञ में दीपक पुरोहित ने यज्ञ को संपन्न कराया और इस दौरान काशी के वसुधैव कुटुंबकम दर्शन को समझाया. उन्होंने बताया कि यह दल रूस के अस्त-व्यस्त समाज में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से काशी आया है. उनका उद्देश्य “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना से यह यात्रा करना है, ताकि हर व्यक्ति को शांति और सुख की प्राप्ति हो.

26 साल की मारिया कहती हैं, “अब हम थक चुके हैं, बहुत विनाश हो चुका है. हम चाहते हैं कि लोग सद्बुद्धि प्राप्त करें और शांति के मार्ग पर चलें. काशी में हवन और प्रयागराज में डुबकी लगाने का हमारा यही उद्देश्य है.”

तानाशाहों से दुनिया बर्बाद नहीं होनी चाहिए

महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद यह दल काशी के विभिन्न मंदिरों में दर्शन करेगा और फिर अयोध्या और चित्रकूट की ओर प्रस्थान करेगा. इस दल का विश्वास है कि तानाशाहों की सनक से दुनिया बर्बाद नहीं होनी चाहिए, और इसी उद्देश्य से वे अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर काशी पहुंचे हैं.

महाशिवरात्रि के मौके पर ये 35 लोग महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे, ताकि दुनियाभर में शांति का संदेश फैल सके और लोग एकजुट होकर शांति की ओर बढ़ें.

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूती

इस यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह रूस और भारत के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर बन रहा है. रूस के लोग भारत की संस्कृति, योग और प्राचीन परंपराओं के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं, और यही कारण है कि वे भारत के इस धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र काशी आए हैं.

यह आयोजन काशी की महानता और दिव्यता का प्रतीक है, जहां हर साल लाखों लोग आते हैं, और यहां की धार्मिकता और संस्कृति के कारण काशी को विश्वनाथ की नगरी के रूप में जाना जाता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |