नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

शाजापुर
—–
राष्ट्रीय परिस्थितियों और वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिले के विभाग प्रमुखों के साथ सुरक्षा प्रबंधों सहित अन्य जरूरी इंतजामों को और बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सिविल डिफेंस प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने आपात स्थिति के लिए नगरीय क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर वालिंटियर्स की नियुक्ति कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने सभी राजस्व, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की जरूरी सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। आपदा की स्थिति में गैर सरकारी संगठनो, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी और सिविल स्वयं सेवकों की भागीदारी वालेंटियर्स के माध्यम से सुनिश्चित की जाकर होमगार्ड के माध्यम से शीघ्र ही ट्रेनिंग दिलाई जाए, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में प्रभावी सहयोग मिल सकें। जिले के सभी अस्पतालों में सभी प्रकार की आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां एवं उपकरण सहित डॉक्टर्स की सूची उपलब्ध रखें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि डॉक्टर स्टॉफ सहित उपस्थित रहें तथा ब्लड बैंक में सभी ग्रुपों के रक्त और आक्सीजन आदि की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखें।

इस दौरान कलेक्टर ने एयर रेड सायरन की उपलब्धता सुनिश्चित करने, आपातकाल में कन्ट्रोल रूम, स्वयं सेवक, संचार योजना, आश्रम स्थल, फायर सेफ्टी ड्रिल/पूर्व तैयारी, अस्पताल की पूर्व तैयारी, संवेदनशील अधोसंरचनाओं, जोखिम विश्लेषण, ब्लैकआउट जोन, पुलिस, अस्पताल, नगरीय निकायों तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए एसओपी जारी करना, सेना के साथ समन्वय कर रिस्पोन्स प्रोटोकॉल तैयार करना, आपात के दौरान महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जिला स्तर पर मानक संचालन प्रक्रिया आदि बिन्दुओं पर चर्चा कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, थाना प्रभारी उपस्थित थे। साथ ही वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पुलिस अधीक्षक श्री यशपालसिंह राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

Home Department of Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#Shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |