खड़े ट्रक से टकरा गई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इस घटना में बाइक पर सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। यह घटना गुरुवार रात की है, मामला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 का है। खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई थी। जिसमें बाइक सवार कमलेश राजपूत और विजय ठाकुर की मौत हो गई। दोनों मृतक बिरसिंहपुर पाली से उमरिया की ओर जा रहे थे। तभी पिपरिया पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया।

एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पीछे बैठे व्यक्ति को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी और कोतवाली टीआई बालेन्द्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाइश दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बुर्का पहनकर मुस्लिम प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंची हिंदू लड़की, धर्म का पता लगते ही वकीलों का फूटा गुस्सा…लड़के की जमकर की धुनाई     |     फीस नहीं भरी तो स्कूल प्रबंधन ने रोकी बेटियों की परीक्षा, ढाई घंटे तक स्कूल के बाहर खड़े रखा     |     ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां शानदार, 15 देश के 500 प्रवासी भारतीय होंगे शामिल     |     ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का CM Mohan Yadav ने लिया जायजा     |     जमानत पर रिहा आसाराम उड़ा रहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां! इंदौर में सत्संग में प्रवचन करता आया नजर, जुट रहे हजारों अनुयायी     |     टूटी सीट के लिए एयर इंडिया ने शिवराज चौहान से मांगी माफी, कहा- भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे     |     रतलाम में थाने के अंदर युवक ने खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप     |     CM मोहन के नेतृत्व में मध्य प्रदेश गढ़ रहा औद्योगिक विकास के नए प्रतिमान     |     CM मोहन यादव के नेतृत्व में MP बन रहा है ग्लोबल स्टार्ट-अप हब     |     PM मोदी कल MP में 218 करोड़ से बनने वाले कैंसर अस्पताल का करेंगे भूमिपूजन, मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज     |