शाजापुर जिले के कई ग्रामों का भ्रमण कर कलेक्टर ने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया,टीचर का वेतन भी रोका

शाजापुर

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज टाण्डाबोर्डी, भदोनी, हरणगांव, सतगांव, पिपलोदा एवं रामपुरा मेवासा का भ्रमण कर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।
——
गौशाला का निरीक्षण
—–
कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज ग्राम टाण्डाबोर्डी में निर्माणाधीन नगरपालिका शाजापुर द्वारा संचालित होने वाली गौशाला का निरीक्षण कर शेष कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने गौशाला को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये। कलेक्टर ने कहा कि गौशाला की आय बढ़ाने के लिए गौ-कास्ट मशीन लगवाएं, जैविक वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण करें और गौबर से अन्य उत्पाद बनाकर विक्रय करने के लिए कहा। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि गौशाला से शाजापुर नगरवासियों को जोड़ने के लिए प्रचार-प्रसार कराएं। दानदाताओं से गौशाला के लिए भूसा एवं अन्य चारा प्राप्त करने का प्रयास करें। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में गौशाला में 162 गौवंश हैं।
——
जल संरक्षण के लिए कार्यों का निरीक्षण
——-
कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम टाण्डाबोर्डी एवं भदोनी में किये गये जलसंरक्षण कार्य का निरीक्षण किया। टाण्डाबोर्डी में प्रस्तावित जलसंरक्षण कार्यों की जानकारी सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष टैगोर ने दी। कलेक्टर ने कहा कि भूजल संवर्धन के लिए संरचनाओं के निर्माण में मशीनों का उपयोग नहीं करें। संरचनाओं का निर्माण मानव श्रम से कराएं। ग्राम भदोनी में जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे अधूरे तालाब का भी कलेक्टर ने निरीक्षण करते हुए कहा कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों से वसूली कराएं।
——
फार्मर रजिस्ट्री के कार्य का निरीक्षण
——-
कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम भदोनी, सतगांव एवं पिपलोदा में फार्मर रजिस्ट्री एवं आरओआर ईकेवायसी के कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित पटवारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री लंबित है, उनसे व्यक्तिगत जाकर संपर्क करें। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव एवं जीआरएस को निर्देश दिये कि वे ईकेवायसी का कार्य तत्काल पूरा कराएं। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सरपंचों से कहा कि पंचायत प्रगति पत्रक का प्रदर्शन पंचायत भवन में करें। साथ ही ग्राम पंचायत में स्वीकृत एवं प्रतिक्षारत हितग्राहियों की प्रधानमंत्री आवास की सूची का भी प्रदर्शन करें।
——–
कक्षा दूसरी के शिक्षक का पाँच दिन का वेतन रोका
——–
ग्राम हरणगांव में एफएलएन के कार्य के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने कक्षा दूसरी के शिक्षक का पाँच दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये। एफएलएन के निरीक्षण में कलेक्टर ने पाया कि ट्रेकर में दर्ज प्रगति के अनुरूप विद्यार्थियों में शैक्षणिक गुणवत्ता नहीं थी। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से जोड़-घटाव कराएं और पुस्तके पढ़वाकर गुणवत्ता का परीक्षण किया।
——–
पेयजल टंकी एवं सड़क निर्माण का निरीक्षण
——–
कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम रामपुरा मेवासा में निर्मित पेयजल टंकी तथा ग्रेवल रोड का निरीक्षण किया। ग्रेवल रोड को पक्की सड़क में बदलने के लिए कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल करने के निर्देश दिये।
——-
छात्रावास का निरीक्षण
——-
शाजापुर में कलेक्टर सुश्री बाफना ने शासकीय उत्कृष्ट सीनियर कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर यहां छात्राओं से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्राओं से कहा कि खेल एवं अन्य सामग्री की आवश्यकता हो तो वे नायब तहसीलदार सुश्री नाहिद अंजुम को अवगत कराएं।

इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजयसिंह चौहान सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।


CM Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@followers

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

US के आदेश के बाद हुआ सीजफायर… BJP विधायक का बड़ा बयान     |     ‘दर्द से चिल्ला रहा था पोता, उल्टियां कर रहा था…’ दादा को बताया-चूहा मारने वाली गोली खाई, मौत     |     इंदौर में दोहराई गई फिल्म दृश्यम वाली कहानी, युवक ने दोस्त की कैसे की हत्या?     |     कुएं में गिरे 75 साल के बुजुर्ग, 10 घंटे तक अंदर ही रहे; SDERF ने सुरक्षित निकाला     |     भोपाल: जहर खिलाया, 2 दिन कंटेनर में बंद रखा, फिर जला दिया शव… पिता से बदला लेने के लिए महिला ने मासूम की कर दी हत्या     |     पाकिस्तानी सेना के पक्ष में शेयर किया Video, 4 दिन बाद ही महिला टीचर पर हो गई ये कार्रवाई     |     चूल्हे पर टेस्टी चाय कैसे बनाएं? बाबा बागेश्वर से सीखिए नायाब तरीका     |     व्यापम घोटाले में 11 दोषी करार, CBI की विशेष अदालत ने 3 साल की कैद और 16 हजार का लगाया जुर्माना     |     सिगरेट उधार नहीं दी तो आपे से बाहर हुआ दबंग, पनवाड़ी की दुकान पर चला दीं 15 गोलियां फिर…     |     हाथों में तख्ती ली, फिर कर दी ये मांग… लव जिहाद के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा     |