गाय को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिलवाने के लिए हरिद्वार से उज्जैन तक की 51 लीटर गंगाजल लेकर पैदल कावड़ यात्रा

मक्सी। गाय को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिलवाने के लिए 51 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से उज्जैन तक की पैदल कावड़ यात्रा की जा रही है। कावड़ यात्रा पानीपत निवासी गुर्जर कमल आर्य 51 लीटर गंगाजल अपने कंधों पर उठाकर चल रहे हैं। 1100 किलोमीटर की यह यात्रा है, 26 नवंबर से शुरू हुई थी और 26 फरवरी को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाकर पूर्ण होगी यात्रा 93 दिन की है। श्री गुर्जर ने बताया की पुरानी कथाओं के अनुसार गौ माता को ब्रह्मा जी की झूठी गवाही देने पर श्राप दिया था। इस श्राप को कम करने के लिए भोले बाबा को मना रहे हैं। कावड़ यात्रा में साथ चलने वाले वीरेंद्र सिंह गुर्जर, गौ सेवक अनुज गुर्जर, प्रदीप भोला, नुपूर भोला, रणवीर भोला, अमित भोला, जोनी भोला हे। कांवड़ यात्रा की खबर मक्सी वासियो को लगने पर जगह-जगह कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया। गुर्जर मोहल्ले में गुर्जर समाज के युवाओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। गौ रक्षा सेवा समिति ने भी श्री राम गार्डन में पहुंचकर श्री गुर्जर का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। रात्रि विश्राम मक्सी के श्री राम गार्डन में किया गया। इस अवसर पर मेहरबान सिंह पटेल नानू पटेल, भरत पटेल, टाइगर पटेल,लखन जोशी (गुरुजी) इशिका पाटीदार,अरविंद गुर्जर, राहुल गुर्जर, कपिल गुर्जर, उमेश गुर्जर, सोहन गुर्जर, लखन गुर्जर, जीवन गुर्जर, अवतार गुर्जर, अरविंद गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, सावन गुर्जर, दीपक पटेल, नितिन पटेल, प्रेम गुर्जर, मोडसिंह गुर्जर, नितिन पंडित, लोकेश गुर्जर, कमल सिंह गुर्जर, शालिग्राम गुर्जर आदी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |