कलेक्‍टर ने गुना शहर का भ्रमण कर विभिन्‍न प्रस्‍तावित विकास कार्यो का किया निरीक्षण

गुना 19 फरवरी 2025

गुना शहर के विकास एवं नागरिकों की सुविधाओं से जुडे़ महत्‍वपूर्ण विषयों को लेकर कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने आज नगर का भ्रमण किया। उन्‍होंने गोपालपुरा फिल्टर प्लांट, 50 बिस्तरीय आयुष हॉस्पिटल कैंट, आरओबी सिंगवासा, सिंगवासा तालाब, क्रांतिवीर तात्याटोपे विश्‍वविद्यालय भूमि (सिंगवासा), स्पाइस पार्क मावन, आरओबी मावन, अंबुजा सीमेंट प्लांट भूमि मावन एवं पगारा धागा फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन भी उपस्थित रहे।

जल संरक्षण से पर्यटन तक

कलेक्‍टर ने प्रस्‍तावित गोपालपुरा फिल्‍टर प्‍लांट का भ्रमण किया, जिसमें उन्‍होंने नगर पालिका, फॉरेस्‍ट, सिंचाई एवं टूरिज्‍म विभाग को बैठक आयोजित कर संयुक्‍त प्‍लान तैयार करने के लिये निर्देशित किया। जिससे तालाब को एक बेहतरीन टूरिस्‍ट स्‍पॉट के रूप में विकसित किया जा सके। इस दौरान उन्‍होंने सिंगवासा तालाब का भी निरीक्षण किया, जिसमें स्‍थानीयों लोगों द्वारा पानी लीकेज होने की समस्‍या बतायी गई, जिस पर उन्‍होंने संविदाकार को प्‍लान तैयार कर मरम्‍मत करने के लिये निर्देशित किया। उन्‍होंने कहा कि तालाबों को पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित करने से जल संरक्षण के साथ ही स्‍थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जिससे भविष्‍य में आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार होगा।

क्रांतिवीर तात्‍याटोपे यूनिवर्सिटी की भूमिका पर चर्चा

प्रस्‍तावित क्रांतिवीर तात्‍याटोपे यूनिवर्सिटी की भूमि का निरीक्षण करते हुए उन्‍होंने कहा विश्‍वविद्यालय के विकसित होने से शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होने के साथ स्‍थानीय समुदाय को भी कई प्रकार के लाभ होंगे। विश्‍वविद्यालय के निर्माण से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को उच्‍च गुणवत्‍ता की शिक्षा प्राप्‍त होगी और क्षेत्रीय विकास में योगदान मिलेगा। आसपास के क्षेत्र में व्‍यापार, आवास और परिवहन जैसे पहलुओं पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा।

रिंग रोड से यातायात को मिलेगी सुगमता

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा बिलोनिया मेडिकल कॉलेज से अशोकनगर रोड तक संभावित रिंग रोड के पाइंट्स को देखा। उन्‍होंने कहा कि रिंग रोड को इस प्रकार से तैयार किया जाये जिससे गुना और अशोकनगर वासियों, क्रांतिवीर तात्‍याटोपे यूनिवर्सिटी, स्‍पाइस पार्क, अंबुजा सीमेंट फैक्‍ट्री, पगारा धागा फैक्‍ट्री सहित अन्‍य प्रमुख स्‍थलों का सुचारू रूप से जुडा़व हो सके। उन्‍होंने कहा रिंग रोड के निर्माण से यातायात सुगम होने के साथ शहर के अन्‍य हिस्‍सों तक आसानी से पहुंच बनायी जा सकेगी। इस परियोजना से न केवल यातायात की समस्‍या हल होगी, बल्कि विकास के नये अवसर भी उत्‍पन्‍न होंगे।

आज भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर, महाप्रबंधक जिला व्‍यापार उद्योग केंद्र श्री प्रकाश इंदोरे, तहसीलदार नगरीय श्री जीएस बैरवा, तहसीलदार ग्रामीण श्री कमल मण्‍डेलिया, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी श्री तेजसिंह यादव सहित नगर पालिका/ राजस्‍व विभाग की टीम उपस्थित रही।


स.क्र. 90/240/02/2025 फोटो 1 से 6

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |