आम जनों की भलाई के लिए सरकार तुहाड़े द्वार योजना… CM भगवंत मान की सरकार की पहल

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आमजन की सहूलियत के लिए लगातार नई नीतियां बना रही है. मान सरकार की नीतियों से पंजाब की बड़ी आबादी को लाभ मिल रहा है. पंजाब में सरकारी कामों में पारदर्शिता बढ़ी है और दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार पर बड़े स्तर पर रोक लगी है. मान सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों से पैसे और समय दोनों की बचत हो रही है. मान सरकार की जनकल्याण की योजनाएं पूरे देश में मिसाल बन रही हैं. इन कार्यों से ‘रंगला पंजाब’ का सपना साकार हो रहा है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकार तुहाड़े द्वार योजना’ की शुरुआत की. मान सरकार की ‘डोर स्टेप डिलीवरी वाली इस योजना से पंजाब में 43 तरह के सरकारी काम / दस्तावेज के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं. इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है.

क्या है सरकार तुहाड़े द्वार योजना ?

‘सरकार तुहाड़े द्वार योजना के तहत अगर किसी व्यक्ति को सेवा केंद्र से जुड़ी 43 सेवाओं में से किसी एक का इस्तेमाल करना है, तो उन्हें सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी सेवा संबंधी अप्वाइंटमेंट करानी होगी. इसके बाद हेडक्वार्टर से टेलीफोन के माध्यम से आवेदन को जिला स्तर पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा. इसके लिए पंजाब के प्रत्येक जिले में सेवा केंद्र बनाया गया है. जहां प्रशिक्षित कर्मी की तैनाती की गई है.

तय समय पर डाक से भेजी जा रही हार्ड कॉपी

यह कर्मी सभी अप्वाइंटमेंट को इलाका संबंधी सेवा सहायकों के पास भेजता है. इसके बाद सेवा सहायक संबंधित अपॉइंटमेंट लेने वाले लोगों से फोन पर बात कर उनके घर आकर दस्तावेज से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करके ले जाते हैं. पहले संबंधित कार्य का ई-सर्टिफिकेट और फिर तय समय पर डाक के माध्यम से हार्ड कॉपी भेजी जा रही है.

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की ‘सरकार तुहाड़े द्वार योजना’ के माध्यम से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, रिहाइश, जाति तथा पेंशन का प्रमाण-पत्र, बिजली बिलों की अदायगी, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, रेवेन्यू रिकॉर्ड का निरीक्षण सहित 43 तरह के दस्तावेज

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |