देवास में परिवहन विभाग ने शैक्षणिक संस्थानों की स्कूल बसों की जांच कर 15 हजार का शमन शुल्क वसूला , बिना परमिट की पाई जाने पर दो स्कूल बसों को किया जप्त

देवास
————
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा देवास जिले में संचालित होने वाली स्कूल बसों के लिए विशेष जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में देवास शहर में संचालित हो रहे शैक्षणिक संस्थानों की स्कूल बसों की जांच परिवहन विभाग के दल द्वारा की गई।
कार्यवाही में देवास शहर के सरदाना पब्लिक स्कूल, अनामय पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदीर, प्रेस्टिज स्कूल, ज्ञान सागर एकेडमी, सेन थाम एकेडमी की लगभग 48 स्कूल बसों को चेक किया गया। कार्यवाही में बिना परमिट पाई जाने पर प्रेस्टिज स्कूल की 2 स्कूल बसों को जप्त किया गया तथा अन्य वाहनों पर कार्यवाही की जाकर 15 हजार रूपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही स्कूल बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि वाहनों को माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन के अनुसार निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने पर तथा निर्धारित दस्तावेज पूर्ण होने पर ही मार्ग पर संचालित करें।
#देवास
#dewas

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |