छत्तीसगढ़ में 6 मुतवल्लियों को पद से हटाया, अब होगी कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के छह मुतवल्लियों को पद से हटाने के साथ कानूनी कारर्वाई की भी तलवार लटक रही है। निकाय चुनाव में मस्जिदों के इस्तेमाल एक दल विशेष के लिए किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित जगहों के मुतवल्लियों को नोटिस भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, कांकेर, दल्लीराजहरा के मस्जिदों का इस्तेमाल निकाय चुनाव में दल विशेष के लिए किया गया है।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की ओर से इन्हें नोटिस भेजा गया है। आरोप है कि मामले की जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने सभी जगहों के मुतवल्लियों को नोटिस देकर सात दिनों में जवाब देने को कहा है। सलीम राज ने कहा कि दल विशेष के प्रत्याशियों के लिए मस्जिद का इस्तेमाल हुआ है। मस्जिदों से पार्टी विशेष के प्रत्याशी के लिए ऐलान हुआ है। सलीम राज ने कहा कि मस्जिद को राजनीति का अड्डा बनाया गया, जबकि उन्हें पहले ही ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई थी। वक्फ बोर्ड के पास ऑडियो, वीडियो, फोटो जैसे सबूत मौजूद है। दोषी मुतवल्लियो को बर्खास्त किया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कारर्वाई भी की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |