मंगल संगीत के साथ शुरू हुई कार्तिकेय-कुणाल चौहान की हल्दी की रस्म, परिजनों-रिश्तेदारों ने दिया आशीर्वाद

केंद्रीय कृषि ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय, कुणाल चौहान की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। शिवराज सिंह चौहान के गृह ग्राम जैत में उनके दोनों बेटों की हल्दी की रस्म हुई। इसमें परिजनों उनके रिश्तेदार महिलाओं द्वारा हल्दी रस्म पूरी की। विवाह में हल्दी की रस्म का विशेष महत्व होता है। आज परिवार की सभी सौभाग्यवती मातृशक्ति एवं वरिष्ठ परिजनों ने बेटे कार्तिकेय कुणाल चौहान के अरोग्य, ऐश्वर्य और मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए विधिपूर्वक हल्दी लेपन की रस्म संपन्न की।

हल्दी लेपन के उपरांत बुआ जी ने शुभ रक्षा सूत्र कंगन डोरा बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया। समस्त कार्यक्रम मधुर संगीत, हर्षोल्लास और परिजनों की स्नेहमयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस पावन मंगल अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, माता साधना सिंह चौहान, मामा संजय मसानी, बड़े पापा नरेंद्र सिंह चौहान मास्साब, अरविंद सिंह चौहान, सुरजीत सिंह, रोहित चौहान आदि उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |