पुलिस भी सुरक्षित नहीं! उत्पाद मचा रहे बदमाशों को रोकने गए एसआई का फोड़ दिया सिर, जमकर की मारपीट

धार जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में आए दिन चोरी, लूट की घटनाएं हो रही है। ऐसा लग रहा है कि मानों बदमाशों के दिल से पुलिस एवं कानून का खौफ खत्म हो चुका है। हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बदमाशों ने पुलिस चौकी प्रभारी एसआई के साथ मारपीट की जिसमें एसआई के सिर में चोट आई है।

बता दें कि धार जिले के बाग थाना क्षेत्र के डेहरी चौकी अंतर्गत ग्राम लोगसरी से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि 5 से 6 लोग उत्पात मचा रहे हैं। तभी पुलिस के हेड कांस्टेबल और एक जवान मौके पर पहुंचे और उत्पाद मचा रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और पुलिसकर्मियों से ही विवाद करने लगे।

इसी दौरान डेहरी चौकी प्रभारी जगदीश चौहान मौके पर पहुंचे और विवाद कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास  किया लेकिन विवाद कर रहे युवकों ने चौकी प्रभारी पर हमला कर दिया जिससे चौकी प्रभारी चौहान के सिर में चोट आई। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उनके सिर में टांके लगाए है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अभी फरार है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |