ग्वालियर : 6 साल के मासूम के अपहरण से मचा हड़कंप, किडनैपर्स पर 30 हजार का इनाम, मंत्री सिलावट बोले- सख्त कार्रवाई होगी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार सीपी कॉलोनी से बच्चे शिवाय गुप्ता के किडनैपिंग मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी अरविंद सक्सेना अपहरणकर्ताओं की जानकारी देने वाले को 30,000 का इनाम देने की घोषणा की है। इधर व्यापारियों ने मुरार बंद का ऐलान किया है। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री सिलावट ने परिजनों से बात कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

बता दें कि गुरुवार की सुबह मुरार थाना इलाके में 6 साल के बच्चे शिवाय गुप्ता को उसकी मां स्कूल लेकर जा रही थी, तभी बाइक पर दो बदमाश आए और महिला की आंख में मिर्ची झोंक दी। इसके बाद बच्चे को उठाकर ले गए, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

सूचना मिलने पर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने तत्काल बच्चे के परिजनों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी के प्रकार की कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी तथा बच्चे को शीघ्र ही सकुशल वापस लाया जाएगा। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री सिलावट ने जिले के आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह से भी दूरभाष पर चर्चा की तथा तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |