वनस्टॉप सेंटर में पीडित महिलाओं को कानूनी रूप से जागरूक किया और शिशुगृह शाजापुर का किया औचक निरीक्षण

शाजापुर
——
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा प्रसारित निर्देश के पालन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री ललित किशोर के मार्गदर्शन में तथा षष्ठम जिला न्यायाधीश शाजापुर श्रीमती नीतुकान्ता वर्मा के मुख्य आतिथ्य में तथा प्रिसिंपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती डॉ. स्वाति चौहान के विशिष्ट आतिथ्य में आज वन स्टॉप सेंटर शाजापुर में विधिक साक्षरता सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी ने भी सहभागिता की। षष्ठम जिला न्यायाधीश शाजापुर श्रीमती नीतूकान्ता वर्मा के मुख्य आतिथ्य में तथा प्रिसिंपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती डॉ. स्वाति चौहान की अध्यक्षता में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही इसका निराकरण किया गया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि यदि उनके साथ घर में किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या प्रताड़ना होती है तो वह बिना किसी डर के अपनी समस्या वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचाएं। महिला कानून एवं महिला अधिकारों से संबंधित शिकायतें हेल्पलाइन नंबर 181 तथा 112 पर की जा सकती है, जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती नेहा जयसवाल एवं पीड़ित महिलाएं थीं। इसके अलावा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सिद्दीकी द्वारा जिला प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता योजना, नेशनल लोक अदालत के बारें में विस्तार से जानकारी दी। शिविर के पूर्व उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुपालन में षष्ठम जिला एवं अति सत्र न्यायाधीश शाजापुर श्रीमती नीतूकांता वर्मा के द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित अभिमत जन विचार मंच/शिशुगृह शाजापुर का विजिटर जज की हैसियत से त्रैमासिक औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य बच्चों की रहने की स्थिति, स्वास्थ्य की स्थिति कर्मचारियों की उपलब्धता और आश्रय के समग्र प्रबंधन का आकलन करना है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आश्रय गृह में साढ़े तीन साल की बच्ची निवास करती है। संचालक श्री भूपेन्द्र सहगल के द्वारा बताया गया कि उक्त बच्ची को शिक्षा के लिए आंगनवाडी केन्द्र भेजा जाता हैं, जिस पर जिला विजीटर जज के द्वारा बच्ची को प्ले स्कूल में भर्ती करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्ची थैलीसिमिया रोग से पीडित होने से नियमित रूप से ईलाज कराने के भी निर्देश दिए। संस्था में उपस्थित कर्मचारियों एवं स्टॉफ से भी चर्चा की गई। संस्था में संधारित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।

#madhyapradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |