खेल में टीम भावना से ही जीत हासिल की जा सकती है – केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया

#गुना –
जिला स्तरीय ओपन सांसद खेल प्रतियोगिता का समापन

खेल में टीम भावना से ही जीत हासिल की जा सकती है। हार और जीत खेल का सार होता है। सांसद खेल प्रतियोगिता की शुरूआत प्रधानमंत्री जी के द्वारा की गई थी। जिसका उद्देश्‍य खेल विद्या में ग्रामीण क्षेत्र से हुनर को बाहर लाना था। उक्‍त आशय के विचार आज केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने आज श्यामाप्रसाद मुखर्जी खेल प्रशाल, गुना में आयोजित जिला स्तरीय ओपन सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर व्‍यक्‍त किये।

इस अवसर पर खिलाडियों को संबोधित करते हुए केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि सभी खेल हमें आपसी सदभाव के साथ खेलने की प्रेरणा देते है। उन्‍होंने उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले दिव्‍यांग खिलाडि़यों को ग्‍वालियर में प्रशिक्षण दिलाने तथा जूड़ो खेल के अद्योसंरचना के लिए प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट बनाकर सांसद निधि से राशि देने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि गुना जिला हर क्षेत्र में प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्‍होंने सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की।

आज इस अवसर पर केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने जिला स्‍तरीय प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबलों में विभिन्‍न स्‍पर्धाओं के खिलाडियों से परिचय प्राप्‍त किया। इस अवसर पर उन्‍होंने लगोरी (सितोलिया) खेलकर खिलाडियों का उत्‍साहवर्धन किया। सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ 05 फरवरी से प्रारंभ होकर 10 फरवरी को समापन हुआ। जिसमें जिले के पांच ब्‍लॉक गुना, बमोरी, राघौगढ़, चांचौड़ा एवं आरोन के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भरपूर ऊर्जा और जोश के साथ सहभागिता दी। आज समापन अवसर पर उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने पर विजेताओं एवं उप विजेताओं टीमों को केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा पुरूस्‍कृत किया।

आज आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम

आज खो-खो बालक वर्ग में गुना प्रथम स्थान, बमोरी द्वितीय स्थान, बालिका वर्ग में गुना प्रथम स्थान, आरोन द्वितीय स्थान, वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में राघोगढ़ प्रथम स्थान एवं बमोरी द्वितीय स्थान, लगोरी खेल में पुरुष वर्ग में गुना प्रथम स्थान, बमोरी द्वितीय स्थान एवं बालिका वर्ग में गुना प्रथम स्थान, बमोरी द्वितीय स्थान, कबड्डी खेल में पुरुष वर्ग में आरोन प्रथम स्थान,राघोगढ़ द्वितीय स्थान, महिला वर्ग में चांचौड़ा प्रथम स्थान, आरोन द्वितीय स्थान, रस्‍साकशी खेल में पुरुष वर्ग में राघौगढ़ प्रथम स्थान, नवोदय विद्यालय गुना द्वितीय स्थान, महिला वर्ग में चांचौड़ा प्रथम स्थान, बमोरी द्वितीय स्थान, 50 मीटर रेस में अभिषेक अहिरवार प्रथम स्थान, शांतनु नामदेव द्वितीय स्थान, 100 मीटर रेस में अतुल भूल प्रथम स्थान, संदीप अहिरवार द्वितीय स्थान, स्पेशल ओलंपिक मानसिक दिव्यांग में 50 मीटर दौड़ में विकास साहू प्रथम स्थान, विष्णु लोधा द्वितीय स्थान, 100 मीटर दौड़ में देव कुशवाहा प्रथम स्थान, विनय प्रजापति द्वितीय स्थान, एथलेटिक्स बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में गोपी गॉड प्रथम स्थान, नितेश भील द्वितीय स्थान, 200 मीटर दौड़ में वेदांत शिंदे प्रथम स्थान, अंकित झाला द्वितीय स्थान, 400 मीटर दौड़ में करण खरे प्रथम स्थान, राहुल प्रजापति द्वितीय स्थान, लॉन्ग जंप में विशाल रघुवंशी प्रथम स्थान, संजू सैनी द्वितीय स्थान, ,शॉट पुट में मनीष शर्मा प्रथम स्थान, विक्रम यादव द्वितीय स्थान, एथलेटिक्स बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में साइन ओझा प्रथम स्थान, आशी कसेरा द्वितीय स्थान, 200 मीटर दौड़ में साक्षी कसेरा प्रथम स्थान, सुहानी ओझा द्वितीय स्थान, 400 मीटर दौड़ में रुचि ओझा प्रथम स्थान, आर्य सिंह चौहान द्वितीय स्थान, लॉन्ग जंप में अवनी दुबे प्रथम स्थान, संजना रघुवंशी द्वितीय स्थान, शॉट पुट में दामिनी प्रथम स्थान, खुशी रजक द्वितीय स्थान, बास्केटबॉल बालक एवं बालिका वर्ग में डीबीए गुना प्रथम स्थान पर तथा बालक एवं बालिका वर्ग में डीसीसी गुना द्वितीय स्थान पर रही।

आज इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, विधायक श्री पन्‍नालाल शाक्‍य, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री अरविंद धाकड़, पूर्व मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सविता अरविन्‍द गुप्ता, पूर्व विधायक श्री गोपीलाल जाटव, पूर्व नपा अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता, नगर पालिका उपाध्‍यक्ष श्री धरम सोनी, खेल संयोजक श्री सुमेर सिंह गढ़ा, श्री नीरज निगम, श्री हरि सिंह यादव, श्री विकास जैन नखराली, श्री सूर्यकांत जगताफ, श्री अनिल जैन, व्यापार संघ अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल, पुलिस अधीक्षक संजीव सिंह सिन्हा, अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन,मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे,जिला शिक्षा अधिकारी श्री ऋषि कुमार शर्मा, खेल और युवा कल्याण विभाग उपसंचालक शर्मिला डाबर, खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रभारी खेल अधिकारी श्री दुर्गेश सक्सेना, जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग श्री सुरेन्द्र पाल सिंह परिहार सहित कई प्रशिक्षक एवं पीटीआई तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आज आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन प्राचार्य सीएम राइज विद्यालय श्री आशीष टाटिया द्वारा किया गया।

#Guna CM Madhya Pradesh Jyotiraditya M Scindia Jansampark Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Home Department of Madhya Pradesh SP Guna

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |