पैसे पांच गुना करने का लालच देकर ठगी करने वाली महिला को सिंगरौली पुलिस ने पकड़ा

सिंगरौली मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बरगवां थाने की पुलिस ने एक ऐसी महिला ठग को गिरफ्तार किया है जो पैसे पांच गुना बढ़ाकर वापस लौटाने की बात कहकर लोगों से ठगी करती थी. गिरफ्तार आरोपी महिला का नाम स्यादा खातून है। पुलिस को आरोपी महिला के पास से 2150 रुपए नगद भी मिले हैं। गिरफ्तार महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह ठगे हुए पैसों को दूसरे खातों में जमा कर देती थी। महिला ने जिले में कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस का व्हाट्सएप ग्रुप बना मददगार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने बताया कि बरगवां पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है. बरगवां पुलिस को महिला द्वारा ठगी किए जाने की सूचना इसी ग्रुप के माध्यम से मिली थी।

बरगवां के चिनगीटोला निवासी छोटे मोहम्मद (60 वर्ष) से ठगी करने वाली महिला ने 20 हजार रुपए लिए थे. रुपए देने के एक सप्ताह के बाद जब पीड़ित छोटे मोहम्मद ने पांच गुना बढ़े हुए रुपए वापस मांगे तो महिला ने टाल मटोल करना शुरू कर दिया.इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से महिला की शिकायत की.फिलहाल बरगवां पुलिस ठगी की गई राशि का पता लगाने में जुटी हुई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |