पत्नी को जुए में हारा पति! बोला- अगर साथ रहना चाहती है तो पैसे दो, इंकार करने पर प्राइवेट पार्ट में लगाया करंट

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जुआरी पति ने अपनी पत्नी को ही जुए के दांव पर लगा दिया। खास बात यह कि पति ने ही घर पहुंच कर पत्नी को अपनी करतूत के बारे में बताया कि मैं तुम्हें जुए में हार कर आया हूं। अब अगर तुम मेरे साथ रहना चाहती हो तो पैसे देने होंगे। जब पत्नी ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो उसके साथ बर्बरता की गई। पीड़िता रश्मि गौंड का आरोप है उसके पति प्रदीप ने उसे नग्न कर मारपीट की और उसके गुप्तांगों में करंट लगाया।

घटना में पीड़िता रश्मि गौंड गंभीर घायल हो गई जिसके बाद वह स्थानीय थाने पहुंची और उसने मामले की जानकारी दी मामले में ठीक से कार्यवाही न होने पर रश्मि गौंड अपने माता पिता और बहन को लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गई।

यह है पूरा मामला

मामला छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के बौकना गांव का है। जहां रहने वाली रहने वाली रश्मि गौंड ने ही अपने पति पर गंभीर आरोपी लगाए हैं। रश्मि की माने तो उसका पति जुआ खेलने का आदी है आए दिन वह जुआ खेलने जाता है और घर का कुछ न कुछ सामान हार जाता है। हद तो तब हो गई जब प्रदीप ने उसे घर आ आकर बताया कि वह उसे भी जुए में हार आया है। अब अगर तुम्हें मेरे साथ रहना है तो पैसे देने होंगे।रश्मि ने जब इसका विरोध किया तो उसके जानवरों की तरह मारपीट कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है

पीड़िता रश्मि ने बताया कि पैसे न देने पर उसके पति ससुर एवं ससुराल के कुछ अन्य लोगों ने उसे नग्न कर रात भर पीटा उसके गुप्तांगों में भी चोटें आई है। रश्मि जब एसपी ऑफिस आई थी तो ठीक से चल भी नहीं पा रही थी।

वहीं मामले में छतरपुर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है कि मामला परिवारिक है पति सहित दो अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। जल्दी ही मामले की जांच के बाद आरोपी बढ़ाएं जायेंगे और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। रश्मि का कहना है कि उसके पति की क्रूरता को देखते हुए अब वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। इसके पहले भी उसका पति गांव वालों से मुझे उधार पैसे लेने की बात कहता था बदले में वह मुझे लोगों से बात करने के लिए भी कहता था।

मारपीट का वीडियो भी आया सामने

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रश्मि का पति प्रदीप पीड़िता को हाथ में डंडा लेकर दौड़ाते हुए दिखाई दे रहा है और कुछ देर बाद उसके साथ मारपीट करने लगता है।पीड़िता अब अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। उसका कहना है कि उसका पति उसके साथ कुछ भी कर सकता है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले को पारिवारिक विवाद बता रहा है। पुलिस का कहना है कि तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच चल रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |