इंदौर में लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 2014 में कॉलोनी बसाने के नाम पर कई लोगों से पैसा इन्वेस्ट करवाकर रातों रात फरार हुए पचास हजार के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है, आरोपी पर इंदौर के विजयनगर , कनाड़िया, बेटमा , किशनगंज ,इंदौर, भोपाल एमपी नगर और रायपुर सहित महाराष्ट्र के कई थानों में मामले दर्ज हैं। दरअसल इंदौर में साल 2014 में इंदौर के विजय नगर इलाके में शानदार ऑफिस खोलकर अहमद जीवानी ने शहर के कई लोगों से करोड़ों की ठगी की।

आरोपी जीवाणी ने फोनिक्स इन्फा नाम से प्लाटों के नाम पर इन्वेस्ट करवाकर अपने भूमाफिया साथियों के साथ मिलकर आवासीय कॉलोनी, नैचरल वैली ग्राम बेटमा खुर्द ,मोहना एवं शामली में निर्मित कॉलोनी में प्लॉट दिखाकर करोड़ों रुपया जमा करवा लिए लेकिन लोगों द्वारा रुपये जमा करने के बाद भी उनकी रजिस्ट्री नहीं कराई गई और धोखाधड़ी की थी। जिसके बाद आरोपी जीवाणी इंदौर स्थित ऑफिस बंद कर फरार हो गया था, जिस पर इंदौर के विजयनगर , कनाड़िया, बेटमा , किशनगंज इंदौर और छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित महाराष्ट्र के कई थानों में मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।

इस बीच आरोपी नागपुर पहुंचा जहां से सूचना मिलने पर इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर इंदौर लेकर आई है और कोर्ट में पेश किया है। आरोपी फरारी के दौरान दुबई, हैदराबाद नेपाल में सहित कई जगह फरारी कटता रहा और पुलिस से छिपता रहा, लेकिन मुखबिरों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है, आरोपी पर इंदौर जिले के विभिन्न थानों में दस से ज्यादा मामले दर्ज हैं और पचास हजार का इनाम भी घोषित है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |