रोडवेज की खास पहल: चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए वॉल्वो बस सेवा की शुरुआत…यहां देखें Schdule

हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों को प्रयागराज महाकुंभ में पहुँचाने के लिए एक पहल शुरू की है। हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए एसी वॉल्वो बस शुरू की है। बता दें यह लग्जरी बस चंडीगढ़ सेक्टर 17 बस स्टैंड से रवाना होगी। इन बसों में प्रति व्यक्ति का एक तरफ का किराया 2800 रुपये लगेगा।

प्रयागराज महाकुंभ से बस अगले दिन शाम 6 बजे वापसी के लिए रवाना होती है। इस दौरान यात्रियों को अपने खाने-पीने का खर्च खुद उठाना पड़ता है। बसें प्रतिदिन एक ही समय पर चलती हैं और इनकी बुकिंग पहले से ऑनलाइन की जा सकती है। अगर कोई बस स्टैंड पर बुकिंग करवाना चाहता है तो वहां आकर भी करवा सकता है। बस का किराया अन्य बसों से थोड़ा ज्यादा है, लेकिन सुविधा भी उतनी ही है।

जानकारी देते हुए चंडीगढ़ प्रभारी ने बताया है कि, ये लग्जरी वॉल्वो बसें 51 सीटर होगी। बस का प्रस्थान समय दोपहर 2.20 है और यह अगले दिन सुबह 8 से 8.30 के बीच प्रयागराज पहुंचती है। इसमें एसी के अलावा मिनरल वाटर की सुविधा भी है। ये बस करीब 18 घंटे की यात्रा के बाद आपको प्रयागराज महाकुंभ तक पहुंचाएगी। यह यात्रियों को प्रयागराज से 15 किलोमीटर पहले उतारेगी, जहां से स्थानीय निशुल्क शटल श्रद्धालुओं को प्रयागराज संगम से 4-5 किलोमीटर पहले पहुंचाएगी। जहां से श्रद्धालु पैदल प्रयागराज में कुंभ स्थल तक पहुंच सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |