’30 लाख का सौदा, ब्राजील में मिला धोखा, फिर डंकी रूट पर गुजारे 6 महीने…’, अमेरिका से डिपोर्ट हुए जसपाल का छलका दर्द

अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों पंजाब पुलिस ने रिसीव किया. अमेरिकी सेना का विमान सी-17 बुधवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया. भेजे गए सभी के हाथों में हथकड़ी लगी थी और जंजीरों से बांधकर भेजा गया था. अमेरिका का आरोप है कि ये सभी भारतीय नागरिक अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे थे. यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पदभार संभालने के बाद देश के प्रवासियों पर पहली कार्रवाई थी.

अमेरिका से भेजे गए पंजाब और हरियाणा के लोगों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस वाहनों में उनके घर भेजा गया. भारत भेजे गए लोगों में पंजाब के गुरदासपुर जिले के हरदोरवाल गांव के रहने वाले 36 वर्षीय जसपाल सिंह भी शामिल थे. अपने गृह नगर पहुंचने के बाद, जसपाल सिंह ने कहा, “हमें हथकड़ी और पैरों में जंजीरें डाल कर बांध दिया गया था और इन्हें अमृतसर हवाई अड्डे पर खोला गया.”

कड़ी सुरक्षा के बीच भेजे गए लोग

जसपाल सिंह ने बताया कि पहले तो उन्हें पता ही नहीं था कि उन्हें भारत ले जाया जा रहा है. उन्होंने कहा, “हमें लगा कि हमें दूसरे कैंप में ले जाया जा रहा है. फिर एक पुलिस अधिकारी ने हमें बताया कि हमें भारत ले जाया जा रहा है. हमें हथकड़ी लगाई गई और हमारे पैरों में जंजीरें बंधी थीं. अमृतसर एयरपोर्ट पर हमे 40 घंटों के बाद खोला गया. इस दौरान वॉशरूम जाने में भी उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा. वहीं कुछ खाने में भी बहुत मुश्किल हो रही थी.”

ट्रैवल एजेंट ने दिया धोखा

जसपाल ने दावा किया कि उन्हें एक ट्रैवल एजेंट ने धोखा दिया, जिसने उन्हें अमेरिका में कानूनी प्रवेश का वादा किया था उन्होंने कहा, “मैंने एजेंट से कहा था कि मुझे उचित अमेरिकी वीजा मिलने के बाद भेज दे, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया. एजेंट के साथ सौदा 30 लाख रुपये में तय हुआ था.” जसपाल ने बताया कि वह पिछले साल जुलाई में हवाई जहाज से ब्राजील पहुंचे थे. एजेंट ने उनसे वादा किया था कि अमेरिका भी वो हवाई यात्रा से जाएंगे, लेकिन उसने धोखा दिया और उन्हें अवैध तरीके से सीमा पार करने के लिए मजबूर किया.

जाने के लिए बड़ी रकम की गई थी खर्च

जसपाल ने बताया कि ब्राजील में छह महीने रहने के बाद, वह सीमा पार करके अमेरिका चले गए, लेकिन अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जसपाल ने कहा कि उसे वहां 11 दिनों तक हिरासत में रखा गया और फिर वापस घर भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि विदेश जाने के लिए एक बड़ी रकम खर्च की गई थी. पैसा उधार लिया गया था, लेकिन उनके अब सारे सपने चकनाचूर हो गए हैं. उन्होंने कहा, “ये सरकार के मुद्दे हैं. जब हम काम के लिए विदेश जाते हैं, तो हम अपने परिवारों के बेहतर भविष्य के लिए बड़े सपने देखते हैं.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |