उज्जैन में हुई रीजनल कांफ्रेंस सब देखते रह गए पचोर लायंस क्लब उड़ान की उड़ान……

शहज़ाद खान। उज्जैन/राजगढ़ । 2 फरवरी को एम आई टी कॉलेज उज्जैन में रीजन कांफ्रेंस का आयोजन हुआ इस आयोजन में लायंस क्लब पचोर उड़ान के द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया इसके चलते लायंस क्लब पचोर की एक अलग ही झलक रीजन कॉन्फ्रेंस में देखने को मिली आपको बता दे कि गत 2 फरवरी को एम आई टी कॉलेज उज्जैन में रीजन कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। संभाग स्तरीय कार्यक्रम में बेस्ट जोन चेयरपर्सन का अवॉर्ड लायन सुषमा गोयल को दिया गया ,क्लब सचिव डॉ अंजली सिंह भदौरिया को सर्वश्रेष्ठ स्क्रैपबुक के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया । साथ ही बेस्ट बैनर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड, एक्सीलेंट सर्विस एक्टिविटी अवॉर्ड, आउट स्टैंडिंड सर्विस एक्टिविटी अवॉर्ड कैंसर, हंगर, डायबिटीज, पर्यावरण, मिशन 1.5 न्यू क्लब स्पॉन्सर अवॉर्ड के साथ कुल 9 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुषमा गोयल, अंजली भदौरिया, सविता गोयल उपस्थित रहे।


लायंस क्लब पचोर उड़ान के द्वारा किए जा रहे हैं बेहतर कार्यों की चर्चा जब लायंस क्लब पचोर उड़ान की अध्यक्ष डॉ अतीब सिद्दीकी अंसारी से की तो उन्होंने बताया कि एक जुलाई से इस सत्र की शुरुआत हुई है इन सात महीनों में उड़ान की उड़ान को सबने देखा है, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी ,गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड राजगढ़ में जिले में सेवा समर्पण व सहयोग लक्ष्य के साथ उत्कृष्ट कार्य के लिए माननीय श्री चेतन कश्यप प्रभारी मंत्री राजगढ़, माननीय श्री रोडमल नागर सांसद लोकसभा राजगढ़, माननीय श्री अमर सिंह यादव , माननीय डॉ श्री गिरीश कुमार मिश्रा कलेक्टर राजगढ़, श्री आदित्य मिश्रा सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस द्वारा लायंस क्लब पचोर उड़ान को सम्मानित किया गया,क्लब की जोन चेयरपर्सन और पूर्व अध्यक्ष लायन सुषमा गोयल और चार्टेड अध्यक्ष लायन डॉ निशा गुदेनिया जी के नेतृत्व में कई गतिविधियां जैसे भोजन वितरण, कंबल वितरण, स्वेटर, टोपे, मोजे रेडीमेड लेडिस सूट, शिक्षण सामग्री वितरण, कैंसर शिविर, नेत्र शिविर, ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह के लिए शिविर, महिलाओं और लड़कियों के लिए कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी अभियान, महिला लघु उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय हस्तशिल्प मेला का आयोजन, विश्व संकट पर सबका ध्यान केंद्रित करते हुए ई वेस्ट मैनेजमेंट (इलेक्ट्रॉनिक) एक्टिविटी का आयोजन, वृक्षारोपण , गरबा महोत्सव, कन्या भोज,सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर, लायन सुषमा गोयल जी के अथक परिश्रम से नरसिंहगढ़ में नवीन लायन क्लब की स्थापना ऐसे अनेक प्रकार के सफल कार्यक्रम क्लब की महिलाओं के सहयोग से लगातार किए गए। जिसमे क्लब की सभी महिलाएं बढ चढ़ कर अपनी सहभागिता दिखाती हैं

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |