दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे में आई अड़चन, कोर्ट का आदेश, दर्ज हो गया केस… अब क्या होगा?

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के खुलने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन किसानों ने इसकी रफ्तार रोक दी है. हालांकि इसके खुलने की उम्मीद जल्दी है. ऐसे में इसके खुल जाने से दिल्ली और देहरादून के बीच का समय साढ़े छह घंटे से कम होकर महज ढाई घंटे का रह जाएगा.

किसानों के झगड़े के कारण चार साल से टीकरी में एक्सप्रेस वे का काम बंद पड़ा है, जिसकी वजह से एनएचएआई को अभी तक करोड़ रुपये का फटका लग चुका है. ऐसे में मामले में अब एनएचएआई के साइट इंजीनियर ने न्यायालय के आदेश पर टीकरी के सुनील राठी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित कुमार ने बताया कि अगस्त 2021 में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के फेज-2 निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण कर किसानों को मुआवजा वितरित किया और फिर निर्माण शुरू करा दिया गया है. अंकित ने आरोप लगाया कि टीकरी गांव के सुनील राठी ने एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन पर अपना दावा करते हुए काम शुरू नहीं होने दिया, जबकि राजस्व अभिलेखों की जांच कराई तो वह जमीन दूसरे किसान के नाम पर दर्ज मिली. इसकी वजह से जमीन का मुआवजा भी आवंटित नहीं किया गया. ऐसे में चार साल से काम बंद होने के कारण सामान खराब होने से एनएचएआई को करीब दो करोड़ रुपये का अभी तक नुकसान हो गया है. ऐसे में अंकित ने किसानों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर याचिका दायर की है.

कितना लंबा है ये एक्सप्रेस वे?

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होगा और यहां से 18 किलोमीटर का रूट पूरी तरह से टोल फ्री होगा. इस एक्सप्रेस वे की लंबाई 210 किलोमीटर होगी. इस पूरे एक्सप्रेसवे पर 16 एंट्री और एग्जिट पॉइंट होंगे, जो अलग-अलग रास्तों को एक-दूसरे से कनेक्ट करेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |