हत्या के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक शाजापुर ने किया 10 हजार रु इनाम की घोषणा पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया

शाजापुर।।
दिनांक 31.01.2025 को आर 229 नयन यादव ने घटना स्थल ग्राम बेहरावल से देहाती नालसी अपराध क 0/2025 धारा 103 बीएनएस की लाकर पेश की जिस पर से थाना कालापीपल पर असल अपराध क्रमांक 47/25 धारा 103 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। यह की अनुसंधान के दौरान मृतक मोहन पिता केवलराम पाटीदार उम्र 45 साल निवासी ग्राम बेहरावल की रात्रि मे अज्ञात आरोपी द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्रीमान यशपालसिंह राजपूत द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु थाना प्रभारी कालापीपल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों की पतारसी हेतु दो पुलिस टीमो का गठन किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्रीमान यशपालसिंह राजपूत द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी एव अंधे कत्ल के खुलासे के लिए 10 हजार रूपये की घोषणा की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मोहन कैबिनेट की बैठक में CS ने ओढ़ा भगवा, तो गुस्साई कांग्रेस! पूछा- अब अफ़सर भी राजनीति करेंगे?     |     CM मोहन ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को दी नर किंग कोबरा की सौगात, पक्षियों को अपने हाथ से खिलाया दाना     |     पुष्पा फिल्म की तर्ज पर नीलगिरि लकड़ियों की तस्करी, चार ट्रक जप्त     |     MBA बताकर कराई शादी, पति निकला 8वीं फेल… कांग्रेस विधायक और परिवार पर बहू के आरोप, मामला दर्ज     |     लव मैरिज के 7 साल बाद पति भगा ले गया दूसरी लड़की, हैरान कर देगा पति-पत्नी और वो का अनोखा मामला     |     ‘कार्रवाई नहीं तो तोड़ देंगे लव जिहादियों के घर…’ उज्जैन में लगी महापंचायत, पुलिस को दिया अल्टीमेटम     |     जीजा भी गायब, साली भी नहीं मिल रही…एक महीने से ढूंढ-ढूंढ कर घरवाले बेहाल; पुलिस से लगाई गुहार     |     CIA, मोसाद से ISI तक, दुनिया की टॉप 10 खुफिया एजेंसियां कैसे बनीं? यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामले से चर्चा में आईं     |     मैसूर की राजमाता ने तिरुमाला मंदिर में दान किए 100 किलो के चांदी के दीपक, क्या है 300 साल पुरानी परंपरा?     |     पहले फंदे पर लटका फिर रेत लिया गला, अस्पताल ले गए तो एंबुलेंस से भागा, युवक पर शादी का भूत सवार; बोला- जल्द बनाओ दूल्हा नहीं तो…     |