इधर हमास ने छोड़े 3 बंधक, उधर फिलिस्तीनी बंदूकधारी ने इजराइल के सैनिक को मार डाला

इजराइल और हमास के बीच हुई सीजफायर और बंधक डील के तहत गुरुवार को हमास ने 3 बंधकों को रिहा किया. जहां एक तरफ हमास ने इजराइल के 3 बंधकों को रिहा कर दिया है. वहीं, गुरुवार को ही दूसरी तरफ फिलिस्तीनी बंदूकधारी ने इजराइल के सैनिक को मार डाला और कई को घायल कर दिया.

सीजफायर डील में हमास ने गुरुवार को 3 इजराइली बंधकों को आजाद किया और इसके बदले इजराइल ने 110 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया. जहां एक तरफ कैदियों की रिहाई सामने आ रही है. वहीं, दूसरी तरफ फिलिस्तीनी बंदूकधारी ने उसी दिन इजराइली सेना के एक सैनिक को शूट कर दिया है.

इजराइली सैनिक पर किया अटैक

इजराइली सेना ने इस बात की जानकारी दी कि गुरुवार को नॉर्थ वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर में फिलिस्तीनी बंदूकधारी ने गोलीबारी की और इजराइली सैनिकों को निशाना बनाया. फिलिस्तीनी बंदूकधारी की तरफ से की गई गोलीबारी के दौरान एक इजराइली सैनिक की मौत हो गई है और पांच सैनिक घायल हो गए हैं.

कौन था इजराइली सैनिक?

इजराइली मीडिया के मुताबिक, जिस इजराइली सैनिक को फिलिस्तीनी शूटर ने निशाना बनाया, उनका नाम लियाम हाजी था और उनकी उम्र 20 साल थी. वो स्टाफ सार्जेंट. पिछले हफ्ते उत्तरी वेस्ट बैंक में शुरू किए गए एक बड़े इजराइली आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान रोश हेयिन के केफिर ब्रिगेड की हारुव टोही इकाई में शामिल थे.

इस अटैक में पांच सैनिकल घायल भी हुए हैं. सेना ने कहा कि पांच घायल सैनिकों में से एक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, तीन को मामूली चोट आई है और एक की हालत बेहतर है.

IDF जांच में जुटी

फिलिस्तीनी शूटर के इस अटैक के बाद आईडीएफ ने शुरुआती जांच में बताया कि जेनिन शिविर की एक बिल्डिंग में दाखिल होने के बाद हारुव सैनिकों पर दो बंदूकधारियों ने गोलीबारी की और हारुव सैनिकों ने इस गोलीबारी का जवाब दिया. दोनों फिलिस्तीनी शूटर और सैनिकों के बीच गोलीबारी हुई.

घायल सैनिकों को वहां से निकालने के दौरान, एक इजराइली वायु सेना के हमले के हेलीकॉप्टर ने एरिया में हवाई हमला किया. हालांकि, दो बंदूकधारी इस एरिया से भागने में सफल रहे.

किन 3 कैदियों को हमास ने किया रिहा

हमास ने गुरुवार को इजराइली बंधक अर्बल येहुद, अगम बर्गर और गदी मोशे मूसा को रिहा किया. इन सभी को अल कस्साम ब्रिगेड ने 7 अक्टूबर के हमले में गिरफ्तार किया था. इसी के बदले इजराइल ने 110 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जिसमें 32 बच्चे भी शामिल थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |