गुना – नवागत कलेक्‍टर ने कलेक्ट्रेट भवन स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण

#guna

नवागत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज संयुक्‍त कलेक्‍ट्रेट भवन में स्थित विभिन्‍न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्‍होंने आज खाद्य विभाग, भू-अभिलेख, आदिम जाति कल्‍याण विभाग, स्‍थानीय निर्वाचन, निर्वाचन सामग्री कक्ष, आवक-जावक शाखा, जिला शहरी अभिकरण कार्यालय, श्रम विभाग, जनसंपर्क, योजना एवं सांख्यिकी, सहकारिता, कोषालय एवं भू-अभिलेख आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने कलेक्‍ट्रेट भवन में स्‍थापित सभी विभागों की साफ-सफाई, बैठक व्‍यवस्‍था, अभिलेखों के रख-रखाव आदि का अवलोकन कर आवश्‍यक जानकारी ली एवं व्‍यवस्‍थाएं को बेहतर बनाने के विस्‍तृत दिशा निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फातिमा एवं सुश्री मंजूषा खत्री सहित अन्‍य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

#Guna Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत     |     दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम     |     राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त     |     पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |