पन्ना में जेके सीमेंट फैक्ट्री में हादसा, निर्माणाधीन छत गिरी, दबकर कई लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ा हादसा हो गया. यहां के पवई में सिमरिया जेके सीमेंट फैक्ट्री में निर्माणधीन छत का स्लैब गिर गया, जिसमें कई मजदूर दब गए हैं. घटना में 2 मजदूरों की मौत और कई के घायल होने की खबर है. हालांकि प्रशासन ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है. घटनास्थल पर पुलिस फोर्स मौजूद है. बचाव कार्य चल रहा है. मलबे में अभी भी कई लोग दबे हुए बताए जा रहे हैं. हादसा स्कैफोल्डिंग गिरने से बताया जा रहा है. सुरक्षा को देखते हुए सीमेंट फैक्ट्री के अंदर एंट्री पर रोक दी गई है.

घटना गुरुवार सुबह की है. सीमेंट फैक्ट्री के निर्माणाधीन वाले हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, इसके लिए वहां बड़ी संख्या में मजदूर इकट्ठा थे. अचानक भरभराकर छत की स्लैब गिर गई. मलबे में कई मजदूर दब गए. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की जाने लगी.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. सूचना देकर एंबुलेंस भी मौके पर बुला ली गईं. जो मजदूर मलबे से निकाले गए हैं, वह गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है. घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है और 50 से ज्यादा मजदूर घायल हैं. प्रशासनिक तौर पर अभी किसी के हताहत और घायलों की पुष्टि नहीं की गई है. हादसे की जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |