कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जोन स्तरीय खेलकूद एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जोन स्तरीय खेलकूद एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया
—-
➡️ 28 से 30 जनवरी तक आयोजित हो रही प्रतियोगिताएं
शाजापुर।।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाजापुर में 28 से 30 जनवरी 2025 तक आयोजित हो रही तीन दिवसीय जोन स्तरीय खेलकूद एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत ने शाजापुर एवं उज्जैन की बालिकाओं के मध्य कबड्डी मैच की शुरूआत भी कराई और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करें।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. बालेन्दु श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिताओं में शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उज्जैन, शाजापुर, देवास, इन्दौर, नीमच, मन्दसौर एवं रतलाम जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में 9 खेल एवं 9 साहित्यिक कुल 18 प्रतियोगिताए होगी। खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी, बेडमिंटन, दौड़, शतरंज एवं कैरम शामिल है। इसी तरह साहित्यिक प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, कविता लेखन, निबंध लेखन, कहानी लेखन, कहानी वाचन तथा व्यंग लेखन को शामिल किया गया है।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर कु. गिरीजा एवं कु. रितु कुंम्भकार ने दीप ज्योति मंत्रोच्चार, कु. उमा नागर ने सरस्वती वंदना तथा कु. वैदिका जायसवाल, कु. गिरीजा एवं कु. रितु कुम्भकार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सामापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री दीपक शर्मा एवं श्री संतोष मालवीय ने किया। समापन पर शिक्षिका श्रीमती अनीता श्रीवास्तव ने उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे, डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे भी मौजूद थे।

Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#madhyapradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |