शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शाजापुर एवं मक्सी क्षेत्र का भ्रमण कर नगरीय निकायों में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
शाजापुर नगर पालिका के कार्यों के निरीक्षण में कलेक्टर ने कायाकल्प योजना अंतर्गत साई मंदिर से अम्बेडकर चौराहे तक 192 लाख रूपये लागत से निर्मित 1450 मीटर लंबी बीटी सड़क का निरीक्षण किया। नगरपालिका कार्यालय के समीप निर्मित हो रहे 1200 केएल के औव्हरहेड टेंक का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कार्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने वाटर पाइपलाइन डालने के पूर्व सड़क निर्माण विभागों से अनुमति लेने के निर्देश दिये। लालघाटी में निर्माणाधीन 1 हजार किलो लीटर के औव्हरहेड टेंक एवं जलशोधन यंत्र के निरीक्षण में कलेक्टर ने जलसंसाधन विभाग के जीर्ण-शीर्ण भवनों को नष्ट कर सामग्री एक स्थान पर व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। निकाय के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों को बल्क में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।
इसी तरह मक्सी में कलेक्टर सुश्री बाफना ने अमृत-2.0 योजना अंतर्गत वार्ड नम्बर 03 में निर्माणाधीन जलप्रदाय योजना, मुख्यमंत्री अधोसंरचना चतुर्थ चरण अंतर्गत वार्ड नम्बर 03 में निर्माणाधीन पार्क, एसडीआरएफ योजना अंतर्गत निर्माणाधीन रिटेनिंग वॉल, अमृत-2.0 योजना अंतर्गत वार्ड नम्बर 07 में वाटर बॉडी कायाकल्प निर्माण एवं हरीत स्थान विकास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरपालिका सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, उपयंत्री श्रीमती नेहा जोशी, आरई श्री विक्रम मालवीय, एआरई श्री गौरव सूद, फील्ड इंजीनियर श्री शिवम चौहान, ठेकेदार प्रतिनिधि श्री जगदीश कलातिया एवं इंजीनियर श्री प्रतीक व कौशलेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।
साथ ही कलेक्टर ने पश्चिम रेलवे अंतर्गत एलसी-51 पर बन रहे ओवरब्रीज का भी निरीक्षण किया। निर्माण ठेकेदार जय जवान कन्सट्रक्शन कंपनी राजकोट ने बताया कि निर्माण कार्य दिसम्बर 2025 तक पूर्ण होने की संभावना है, वर्तमान में 2 स्लेब डल गये हैं। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी ब्रीज श्री जेड.बी. मिर्जा, नायब तहसीलदार श्री जितेन्द्र चौरसिया, सीएमओ श्री अशफाक खान भी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
Public Works Department, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@followers
#madhyapradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर